Karan Kundra:करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर पिछले काफी वक्त से तरह तरह की खबरें वायरल हो रही हैं.भले ही दोनों स्टार्स कई बार इन अफवाहों का खंडन कर चुके हों, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में फिर से दावा किया गया है कि बिग बॉस 15 के दौरान करीब आए यह कपल चुपचाप शादी के बंधन में बंध चुका है.
2-4 महीने से यही सब चल रहा है
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने चुपचाप शादी कर ली है.एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि हाल ही में X पर दोनों की शादी को लेकर जो चर्चा हो रही थी, वह “सही” है.
हालांकि जब करण कुंद्रा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन सभी खबरों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा, “ये बात 2-4 महीने से चल रही है. कहीं से कोई स्क्रीनशॉट उठाकर फैला दिया गया है.मेरे पास भी पहले ये खबर आ चुकी है.”
तेजस्वी प्रकाश ने भी शादी की अफवाहों को किया खारिज
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ अपनी शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की.उन्होंने साफ कहा, “फिलहाल ऐसा कुछ भी प्लान नहीं है.” अभी यह जोड़ी “लाफ्टर शेफ्स सीजन 3” में एक साथ दिख रही है.
एक साथ काम करने के अनुभव को लेकर तेजस्वी ने बताया, “जब आप साथ में काम करते हैं तो पार्टनर के काम करने का तरीका समझ आता है. मेरे लिए तो यह और भी खास है क्योंकि करण मुझसे सीनियर हैं, तो मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है. मेरे लिए यह पूरा अनुभव सीखने जैसा रहा है.”
करण और तेजस्वी का रिश्ता
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों का शेड्यूल चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो, वे हमेशा मानते हैं कि किसी भी रिश्ते की नींव खुलकर बात करना और एक-दूसरे के लिए सम्मान है.

वे कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी गहरी दोस्ती ही उनके बॉन्ड को दिन ब दिन और मजबूत कर रही है. फिलहाल फैंस इस जोड़ी को “लाफ्टर शेफ्स सीजन 3” में साथ देख पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

