Wednesday, April 15, 2026

Krishnavatram Part 1 का टीजर हुआ जारी, 7 मई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Must read

Krishnavatram Part 1:ऐसा महसूस हो रहा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पौराणिक गाथाओं का युग एक बार फिर वापस आ गया है.लगातार नई फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा हो रही है जो हमारे ग्रंथों और महाकाव्यों पर आधारित है.

पौराणिक विषयों पर बनने वाली फिल्मों की इस लंबी लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है. इस आने वाली फिल्म का टाइटल “कृष्णावतारम” है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, और सच कहें तो यह ट्रेलर देखने में किसी भव्य विजुअल एक्सपीरियंस से कम नहीं लगता. ट्रेलर के हर फ्रेम में ग्रैंड स्केल और शानदार VFX की झलक मिलती है.

Krishnavatram Part 1(Photo credit -google)

Krishnavatram Part 1 का ट्रेलर हुआ रिलीज

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का पौराणिक कथाओं, लोक गाथाओं और प्राचीन किंवदंतियों पर बनी फिल्मों को लेकर काफी पुराना और शानदार रिकॉर्ड रहा है.ये फिल्में सनातन धर्म से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरती से पेश करती आई है.

हालांकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी इस ट्रेंड से कभी दूर नहीं रही.वक्त वक्त पर बॉलीवुड में भी माइथोलॉजी पर आधारित फिल्में बनती रही है.इस समय एक ओर जहां रणबीर कपूर की “रामायण” को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है, वहीं दूसरी ओर हाल ही में “कृष्णावतारम” का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है.

मनमोहक दृश्यों से भरा है ट्रेलर

यह फिल्म का पहला भाग है जिसे “Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)” नाम दिया गया है. इस ट्रेलर में भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम प्रसंग और राधा के साथ उनके अलौकिक रिश्ते को दर्शाया गया है.

इस ट्रेलर को बेहद पावन स्थान कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया था. ट्रेलर की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के मनमोहक दृश्यों से होती है, जिसमें उनके प्रेम और भक्ति के भाव को खूबसूरती से दिखाया गया है.

इसके बाद ट्रेलर में कान्हा की मशहूर रासलीला, रुक्मणि के साथ उनके विवाह प्रसंग, और रानी सत्यभामा के साथ उनके संवाद व जुड़ी कथाओं को दिखाया गया है. साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का द्वारका से प्रस्थान भी इस झलक में नजर आता है.

ट्रेलर में समुद्र में समाती हुई द्वारका नगरी के भव्य दृश्य भी देखने को मिलते हैं. हालांकि इसमें भगवान कृष्ण की बचपन की लीलाओं को शामिल नहीं किया गया है. विजुअल लेवल पर ट्रेलर काफी दमदार है.इसमें VFX का काम बेहद शानदार दिखता है और सिनेमैटोग्राफी भी लाजवाब है जो हर फ्रेम को ग्रैंड बनाती है.

ट्रेलर को मिल रही है खूब सराहना

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है.फिल्म बनाने वालों ने ट्रेलर को शानदार और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. विजुअल क्वालिटी के मामले में ट्रेलर बेहद दमदार नजर आ रहा है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यूजर्स लगातार इसकी तारीफ कर रहे है.

प्रकाश कापड़िया और राम मोरी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है.अयानंका बोस ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और प्रसाद एस ने संगीत दिया है.कई दर्शकों का कहना है कि यह ट्रेलर इससे पहले आई पौराणिक फिल्मों से कहीं बेहतर है.कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि “कृष्णावतारम” का यह ट्रेलर नितेश तिवारी की “रामायण” से भी ज्यादा प्रभावशाली लग रहा है. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि “रामायण” का अभी सिर्फ टीजर ही सामने आया है, पूरा ट्रेलर नहीं.

हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी “कृष्णावतारम” में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में दिखेंगे. इसके अलावा सुष्मिता भट्ट राधा के किरदार में, संस्कृति जयाना सत्यभामा के रोल में और निवाशिनी कृष्णण रुक्मणि का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह फिल्म 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article