Mamata Banerjee:शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं बंगाल की धरती पर पैदा हुई हूं और यहीं आखिरी सांस लूंगी. बंगाल फतह करने के बाद, मैं दिल्ली पर भी अपना कब्जा जमाऊंगी.

“भाजपा को खत्म करना है” – Mamta Banerjee
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “भाजपा के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति का नाम हमारे पास लिस्टेड है. आपने भाजपा से जुड़े लोगों को आगे किया है और उसी आधार पर अफसरों की तैनाती की है. ध्यान रहे, आपमें हमें हराने की ताकत नहीं है.हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, हम अपने हक के लिए संघर्ष करते हैं. मैं बंगाल की मिट्टी में जन्मी हूं और यहीं दम तोड़ूंगी. बंगाल पर जीत दर्ज करने के बाद, मैं दिल्ली पर भी कब्जा करूंगी.मुझे सत्ता का लालच नहीं है, मैं दिल्ली से भाजपा का सफाया चाहती हूं. न सिर्फ बंगाल से, बल्कि भाजपा को दिल्ली की गद्दी से भी बेदखल करना होगा.”

गृह मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इधर, गुरुवार को राज्य में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ.इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पत्रकार वार्ता की. उन्होंने बंगाल चुनाव के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया. साथ ही कहा कि बंगाल के लोगों ने बदलाव के लिए अपना मत दिया है. अमित शाह ने कहा कि कल हुए मतदान में बंगाल की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में वोट डाला, जिसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं.उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में चुनाव काफी शांतिपूर्ण माहौल में हुए हैं, जो खुद में एक बड़ी कामयाबी है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के दौरान 92.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.वहीं, दूसरे चरण के लिए 29 मई को वोट डाले जाएंगे.इसके साथ ही 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें:Bihar New Cm: बिहार में सम्राट चौधरी बनें 24 वें मुख्यमंत्री, लिया शपथ

