LPG Cylinder New Rate:मई के पहले ही दिन से गैस की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है.तेल कंपनियों ने सिलिंडरों के रेट अपडेट किए हैं, जिसका सीधा असर छोटे दुकानदारों, होटल-ढाबा वालों और घर से बाहर रहने वाले लोगों पर पड़ेगा जो छोटा सिलिंडर इस्तेमाल करते हैं.

इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम काफी बढ़ गए हैं.साथ ही 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है.लेकिन राहत की बात ये है कि देश के लगभग 33 करोड़ घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू सिलिंडर के रेट जस के तस हैं. चलिए जानते हैं कमर्शियल और छोटू सिलिंडर के नए दाम क्या हैं?
कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में बड़ा उछाल
देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत ₹993 बढ़ा दी गई है.
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर का रेट ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 पहुंच गया है.
दाम बढ़ने का सीधा असर होटल, ढाबा और कैटरिंग बिजनेस पर दिखेगा, जिससे बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं.

5 किलो वाले “छोटू” सिलिंडर भी हुए महंगे
कमर्शियल सिलिंडर के साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG यानी FTL सिलिंडर के रेट भी ₹261 बढ़ गए है.
ये छोटू सिलिंडर सब्सिडी में नहीं आते, इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में कीमत ऊपर-नीचे होने का असर सीधे इन पर पड़ता है.
दाम बढ़ने से स्टूडेंट्स और बाहर काम करने वाले मजदूरों का बजट बिगड़ेगा, क्योंकि खाना बनाने के लिए ये लोग छोटू सिलिंडर ही यूज करते हैं.

गैस के दाम क्यों बढ़े?
पश्चिम एशिया में इजराइल-ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं.
भारत अपनी LPG जरूरतों का ज्यादातर हिस्सा बाहर से मंगाता है, इसलिए घरेलू कमर्शियल सिलिंडर के रेट सीधे इंटरनेशनल प्राइस पर डिपेंड करते हैं.
इसी वजह से इस महीने गैस की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

