Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें एआई का इस्तेमाल नज़र आया.अब डायरेक्टर डेविड धवन ने इस पर बड़ा खुलासा किया है.

कुछ दिन पहले फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया था. पहले जून में आने वाली यह फिल्म अब मई में रिलीज होगी.
हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था. खास बात ये रही कि इसमें एआई का यूज़ किया गया था, जिसके बाद कई लोगों ने टीजर को ट्रोल किया. अब इस मुद्दे पर खुद डायरेक्टर डेविड धवन ने सफाई दी है.

वरुण धवन ने किया खुलासा
टीजर में एआई से बनाए गए छोटे बच्चों के इस्तेमाल से कई लोग नाराज़ हो गए और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस भी छिड़ गई थी.इस विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ने भी अपनी बात रखी है.

हाल ही में उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में साफ किया कि उनकी फिल्म में एआई का इस्तेमाल नहीं हुआ है, बल्कि सिर्फ टीजर में इसका यूज़ किया गया है.

फिल्म में एआई का इस्तेमाल नहीं हुआ है
डेविड धवन ने कहा, “फिल्म में कहीं भी एआई का इस्तेमाल नहीं हुआ है… इसे सिर्फ टीजर में यूज़ किया गया है. हमने कुछ नया ट्राई करने का सोचा और ऐसा बनाया.ये सिर्फ एक टीजर है. जब गाने रिलीज होंगे, तब आपको पता चल जाएगा कि फिल्म का एआई से कोई वास्ता नहीं है.”

मूवी कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. “है जवानी तो इश्क होना है” को वरुण धवन के पिता और मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है.”मैं तेरा हीरो” और “जुड़वा 2” के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है.फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे मुख्य भूमिका में दिखेंगे.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

