Tuesday, April 21, 2026

Amit Shah ने Mamta Banerjee पर साधा निशाना, बोले -” दीदी को हटाने का समय आ गया…”

Must read

Amit Shah:पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है और दार्जिलिंग में हुई जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सियासी हालात पर करारा बयान दिया.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब जोर पकड़ रही है और जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है.

अमित शाह ने गोरखा समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो गोरखा भाई-बहनों की दशकों पुरानी समस्याओं का हल सबसे पहले किया जाएगा.

Amit Shah(Photo credit -google)

अमित शाह ने अपने संबोधन में दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद 6 महीने के अंदर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे लोगों के जीवन में राहत और स्थायित्व आ सके.

“दीदी को हटाने का वक्त आ गया” -Amit Shah

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) दोनों पर गोरखा समुदाय और दार्जिलिंग क्षेत्र की अनदेखी करने के आरोप लगते रहे हैं.शाह के मुताबिक, भाजपा सत्ता में आने के बाद इन समस्याओं का समाधान तय समयसीमा में करने की कोशिश करेगी.

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से अपील की कि एक बार फिर भाजपा को मौका दिया जाए, ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे ले जाया जा सके.उन्होंने कहा, “उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा की सरकार बना दीजिए.पिछले तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल के फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरे बंगाल ने मन बना लिया है कि दीदी को हटाने का वक्त आ गया है.”

Amit Shah(Photo credit -google)

बजट आवंटन में भेदभाव – शाह

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है.उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बजट के बंटवारे में पक्षपात किया जा रहा है.अमित शाह ने कहा कि तृणमूल सरकार ने उत्तर बंगाल, आदिवासी और पहाड़ी इलाकों के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जबकि मदरसों और अल्पसंख्यक इलाकों के लिए 5800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. उन्होंने इसे गलत बताया और कहा कि उत्तर बंगाल और गोरखा समुदाय के साथ इंसाफ की शुरुआत अब से होगी.

Amit Shah(Photo credit -google)

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के राज में कई महिलाओं के साथ ज्यादती की घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने खास तौर पर संदेशखाली केस का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं से पूरे बंगाल को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में अपराध करने वाले हर शख्स को कानून के घेरे में लाया जाएगा और भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Amit Shah(Photo credit -google)

चार जगहों पर होंगी रैलियां

शाह की पहली जनसभा सुबह 10:30 बजे दार्जिलिंग इलाके के कुर्सियोंग स्थित सुकना हाई स्कूल मैदान में होगी.इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे पश्चिम बर्धमान के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में बाल्टोरिया के गणेश पूजा मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे.

इसके बाद कार्यक्रम मेदिनीपुर की तरफ बढ़ेगा.तीसरी सभा दोपहर 2:15 बजे पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में बिल्ला स्टेडियम मैदान में रखी गई है. दिन की आखिरी रैली पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर में शाम 3:45 बजे बिनॉय स्मृति फुटबॉल मैदान में होगी.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article