Dhurandhar:अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर ” इन दिनों बॉक्स ऑफ़िस पर गर्दा उड़ा दी है. सिर्फ पाँच दिन में ही फिल्म ने 150 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया, और कुल मिलाकर 152.79 करोड़ तक पहुँच गई .इसके सामने केवल धनुष‑कृति की “तेरे इश्क में” में भी टिक पाई है, जो अब तक 11 दिन से सिनेमाघरों में चल रही है और 12 दिन में कुल 105.25 करोड़ जमा कर चुकी है. अब बात करते हैं मंगलवार की “तेरे इश्क में” ने उस दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि “धुरंधर” का कुल अभी भी कई गुना आगे है.

इस फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई करके अपना सफ़र शुरू किया, जो रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई. इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों में शुरुआती दिन की आय के हिसाब से यह तीसरे स्थान पर है.शनिवार को दूसरे दिन 32 करोड़ और रविवार को तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये इकट्ठा किए.सोमवार को मंडे टेस्ट में भी “धुरंधर” ने 23.25 करोड़ रुपये की ठोस कमाई करके अपनी ताकत दिखा दी.

150 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
अभिनेता रणवीर सिंह की “धुरंधर” ने बॉक्स‑ऑफ़िस पर 150 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ की शुरुआत की, दूसरे दिन यानी शनिवार को 32 करोड़, जबकि रविवार को 43 करोड़ की धूम मचाते हुए तीन दिन में ही 100 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म ने सोमवार को 23.25 करोड़ और मंगलवार को 26.50 करोड़ जोड़ते हुए, पाँचवें दिन तक कुल कमाई 150 करोड़ से अधिक पार कर लिया है.

फिकी पड़ी कृति और धनुष की फिल्म
रणवीर सिंह की फिल्म ” धुरंधर” के धमाकेदार कमाई के बाद भी धनुष‑कृति सनन की “तेरे इश्क में” अभी भी बॉक्स‑ऑफ़िस पर टिके हुए है, जबकि “धुरंधर” ने धूम मचा रखी है.”तेरे इश्क में” ने अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और 12 दिन से सिनेमाघरों में चल रही है.”धुरंधर” की रिलीज़ के बाद उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, फिर भी “तेरे इश्क में” अभी भी करोड़ों की कमाई कर रही है. बता दें कि फिल्म “तेरे इश्क में” ने मंगलवार को 12वें दिन 2.85 करोड़ रुपये रही. इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे.इस प्रकार, 12 दिनों में कुल आय 105.25 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है.

क्या है फिल्म की बजट?
फ़िल्म ”धुरंधर” का निर्माण लागत मीडिया के अनुसार लगभग 280 करोड़ रुपये है, और इस खर्च के मुकाबले अब तक की कमाई बहुत प्रभावशाली दिख रही है. इस प्रोजेक्ट से सारा अर्जुन ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की है. सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अक्षय खन्ना ने सभी का दिल जीत लिया है और उनका अभिनय ही सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये ये भी पढ़ें:Saiyaara फिल्म की कमाई में आई उछाल! बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

