Deepika Padukone:बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है. रविवार को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी.रणवीर-दीपिका पहले से ही एक बेटी दुआ के पेरेंट्स हैं.

“धुरंधर” स्टार रणवीर सिंह का करियर इन दिनों ऊंचाई पर है.प्रोफेशनल लाइफ में वे “धुरंधर 2” को लेकर खूब सराहना पा रहे हैं.वहीं पर्सनल लाइफ में भी उनके लिए खुशखबरी आई है – वे दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आज रविवार को फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है कि वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं.

बेटी दुआ के जरिए दी गुड न्यूज
दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी बेटी दुआ के हाथों फैंस तक पहुंचाई है. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है.इस तस्वीर में उनकी नन्ही बेटी दुआ दिखाई दे रही है. पापा रणवीर सिंह ने बेटी को गोद में उठा रखा है. हालांकि, रणवीर का चेहरा फ्रेम में नहीं है, सिर्फ उनके हाथ दिख रहे है. वहीं, दुआ का चेहरा भी आधा ही नजर आ रहा है.दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट है.इस पोस्ट के साथ दीपिका ने कैप्शन में नजर न लगे इसलिए इविल आई इमोजी लगाई है.

सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसके साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है और कपल को बधाई दी है. परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, फलक नाज, दानिश पंडोर समेत कई सितारों ने बधाई दी है और रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं.

कपल ने 2024 में बेबी गर्ल दुआ का किया था स्वागत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी. शादी के लगभग छह साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बने और बेटी दुआ का घर में स्वागत किया.दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. अब दोनों दूसरे बच्चे के आने की तैयारी कर रहे हैं. दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म “किंग” में दिखाई देंगी. इसके अलावा वे अल्लू अर्जुन की फिल्म “राका” में भी अहम किरदार निभाएंगी.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

