Sunday, April 19, 2026

Priyanka Gandhi ने Women Reservation Bill न पास होने पर सरकार पर किया तीखा हमला, बोली-” महिलाएं मुर्ख नहीं है..”

Must read

Priyanka Gandhi:कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न हो पाने को लोकतंत्र और संविधान की विजय करार दिया. उन्होंने सरकार पर संघीय व्यवस्था को कमजोर करने और महिला मुद्दों का सियासी फायदा उठाने का इल्जाम लगाया.प्रियंका ने 2023 में सर्वसम्मति से पास हुए महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत फिर से लाकर लागू करने की मांग उठाई.

Priyanka Gandhi (photo credit -google)

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न हो पाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला किया.प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सदन में जो कुछ हुआ, वह लोकतंत्र और संविधान की बहुत बड़ी जीत है.

सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रही थी

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संघीय व्यवस्था को कमजोर करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाने की साजिश रच रही थी, जिसे विपक्ष ने एकजुट होकर नाकाम कर दिया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संविधान और देश की जीत नहीं है, बल्कि विपक्ष की एकता की भी जीत है, जो सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ झलक रही थी.

Priyanka Gandhi (photo credit -google)

महिलाओं के मुद्दे को सत्ता बचाने के लिए हथियार बनाया जा रहा है

उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर सत्ता में टिके रहने की रणनीति पर काम कर रही है और इसके लिए महिला मुद्दों को भुनाने की कोशिश हो रही है.उनके अनुसार, सरकार की मंशा थी कि अगर विधेयक पारित हो जाता तो उसे सियासी लाभ मिलता, और अगर गिर जाता तो वह दूसरे दलों को महिला-विरोधी ठहराकर खुद को महिलाओं का हमदर्द साबित करने का प्रयास करती.प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं का मसीहा बनना इतना आसान नहीं होता और सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने इसे महज एक राजनीतिक दांव बताया.

प्रियंका ने अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के हाल के फैसलों में विदेशी दबाव साफ नज़र आता है.अमेरिका के साथ हुए समझौते का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी शर्तें सामान्य हालात में कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री मंजूर नहीं करता.

महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा कि गैस सिलेंडर, फल-सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की बढ़ती कीमतों की सबसे ज्यादा मार महिलाओं पर पड़ रही है.उनके अनुसार, सरकार इन अहम मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक इवेंट्स और प्रचार का सहारा ले रही है.

महिलाएं मूर्ख नहीं हैं – Priyanka Gandhi

अपने बयान में प्रियंका गांधी ने मौजूदा हालात को केंद्र सरकार के लिए काला दिन बताया और कहा कि यह पहली बार है जब सरकार को ऐसा सियासी झटका लगा है.उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आज महिलाओं की दिक्कतें तेजी से बढ़ रही है.संघर्ष भी बढ़ता जा रहा है.महिलाएं बेवकूफ नहीं है. वे सब समझती हैं और सब देख रही है.अब सिर्फ पीआर और मीडिया का शोर काम नहीं आएगा.अगर सच में कुछ ठोस करना है तो 2023 में सभी दलों की सहमति से सर्वसम्मति से पास हुए विधेयक को वापस लाइए.अगर इसे तुरंत लागू करने के लिए कुछ मामूली बदलाव करने पड़ें, तो कीजिए और अभी लागू कीजिए.महिलाओं को उनके हक अभी दीजिए. लेकिन इसे घुमा-फिराकर दूसरी बातों से जोड़कर गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए. इसे अभी कीजिए.
हम सब तैयार है.

ये भी पढ़ें:Dharmendra: अभिनेता धर्मेन्द्र की बिगड़ी तबीयत! हेमा मालिनी ने दिया अपडेट

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article