Thursday, July 2, 2026

Akanksha Chamola: खुद को बायसेक्सुअल बता के पछताई आकांक्षा, धोखा खाकर टूटीं

Must read

Akanksha Chamola:आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनके पति गौरव खन्ना का बयान सामने आया है.गौरव ने कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, वो अब भी एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं.आकांक्षा ने लॉकअप शो में खुलासा किया था कि वो एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं और दोनों तलाक के करीब हैं.

Akanksha Chamola(photo credit -google)

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में है. हाल ही में एकता कपूर के शो लॉकअप में आकांक्षा ने गौरव खन्ना से अलगाव की बात कबूली. शो के दौरान आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और जल्द ही दोनों का तलाक होने वाला है. फैंस अभी इस खबर के झटके से उबरे भी नहीं थे कि शो में आकांक्षा को लेकर एक और सनसनीखेज दावा किया जा रहा है.

Akanksha Chamola(photo credit -google)

श्रेया ने सूफी से कहा – आकांक्षा का राज जानती हूं

इस वीडियो क्लिप में श्रेया सूफी से बात करते हुए बताती हैं कि उन्हें आकांक्षा का एक बड़ा सीक्रेट मालूम है.आकांक्षा बायसेक्सुअल है.इसके बाद श्रेया सूफी से पूछती हैं कि अगर मैं ये बात यहां सबके सामने बोल दूं तो क्या लोग मुझे बुरा समझेंगे? श्रेया की बात पर सूफी जवाब देते हैं कि नहीं, ये तो गेम का हिस्सा है.

Akanksha Chamola(photo credit -google)

तलाक की अफवाहों पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

फिलहाल श्रेया के इस दावे पर गौरव खन्ना या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन गौरव खन्ना ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यार, हालात वही हैं जो पहले थे. प्यार आज भी उतना ही है, सपोर्ट भी उतना ही है. मैं हमेशा आकांक्षा के साथ खड़ा रहूंगा, वो मेरी पत्नी है. जब प्यार किया है तो पीछे हटने का सवाल ही नहीं.” गौरव ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ऑल द बेस्ट आकांक्षा, मैं पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ हूं.”

Akanksha Chamola(photo credit -google)

आकांक्षा के पिता का सोशल मीडिया पर बयान

आकांक्षा के पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा, “मैं आकांक्षा का पिता हूं और उसने जो कहा वो सच है. वो पिछले एक साल से मेरे घर पर रह रही है. जब तक दोनों ऑफिशियली अलग नहीं हो जाते, तब तक प्रोफेशनली एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे. गौरव के बारे में सिर्फ इतना कहूंगा कि वो बहुत अच्छे एक्टर है.लेकिन वो आकांक्षा को आर्थिक और नैतिक सपोर्ट नहीं दे पाए.उन्होंने बच्चे को लेकर बात न करने का वादा तोड़ा, वो भी जानबूझकर, ताकि लोगों की सिम्पैथी मिले. मीडिया में आकांक्षा को विलेन दिखाना उनकी सोची-समझी स्ट्रैटेजी थी.”

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article