Monday, June 29, 2026

Welcome to the jungle ने छापे नोट, दर्शकों को पसंद आ रही “मैं वापस आऊंगा” और “कॉकटेल 2”

Must read

Welcome to the jungle:अक्षय कुमार स्टारर “वेलकम टू द जंगल” ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों का कलेक्शन भी शानदार रहा है.इन दिनों थिएटर्स में कई फिल्में लगी हुई है. हाल ही में रिलीज हुई “वेलकम टू द जंगल” ने रविवार को ताबड़तोड़ कमाई की.”कॉकटेल 2″ और “मैं वापस आऊंगा” ने भी अच्छा बिजनेस किया है.वहीं साउथ की “मां इंटी बंगारम” और “पेद्दी” ने भी संडे को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है.

Welcome to the jungle(photo credit -google)

वेलकम टू द जंगल

थिएटर्स में हाल ही में आई “वेलकम टू द जंगल” ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.संडे को फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.शनिवार यानी दूसरे दिन इसका कलेक्शन 20 करोड़ रहा, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ कमाए थे. एडवांस बुकिंग से भी फिल्म को 3.75 करोड़ मिले थे.अब तक फिल्म की कुल कमाई 63.75 करोड़ रुपये हो गई है.

Welcome to the jungle(photo credit -google)

कॉकटेल 2

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक “कॉकटेल 2” ने दसवें दिन 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ कमाए थे. आठवें दिन भी इसका कलेक्शन 4.25 करोड़ ही था.होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 83.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं.

Welcome to the jungle(photo credit -google)

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म “मैं वापस आऊंगा” ने 17वें दिन 4.50 करोड़ रुपये बटोरे.16वें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ का कारोबार किया था. ऑडियंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है और अब तक इसका कुल कलेक्शन 46.30 करोड़ रुपये हो चुका है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम किरदारों में नजर आए हैं.

Welcome to the jungle(photo credit -google)

सुपरगर्ल

हॉलीवुड की फिल्म “सुपरगर्ल” के कलेक्शन में वीकएंड पर कोई उछाल नहीं आया.तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.02 करोड़ रुपये कमाए.दूसरे दिन का बिजनेस 1.55 करोड़ रहा था. अब तक फिल्म की टोटल कमाई 3.97 करोड़ रुपये हुई है.यह फिल्म भारत में बिना ज्यादा प्रमोशन के रिलीज की गई थी. इसमें मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.

मां इंटी बंगारम

मां इंटी बंगारम

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की कई फिल्में भी लगी हुई हैं.सामंथा रुथ प्रभु की “मां इंटी बंगारम” कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है.फिल्म ने दसवें दिन 5.30 करोड़ का कारोबार किया. अब तक इसका कुल कलेक्शन 48.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है. मेकर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी भी दी है.दर्शकों को जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल देखने को मिलेगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है.

मां इंटी बंगारम

पेद्दी

साउथ की फिल्म “पेद्दी” ने 25वें दिन 1.04 करोड़ रुपये बटोरे. 23वें दिन फिल्म का कलेक्शन 93 लाख रुपये रहा था.बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी और रामचरण स्टारर “पेद्दी” का ओवरऑल कलेक्शन अब 240.14 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article