Lockup 2:टीवी स्टार हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस श्रेया कालरा “लॉकअप 2” में कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आ रहे है. शो के दौरान श्रेया ने हर्षद की पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर दिया. उनकी ये बात सुनकर एक्टर के फैंस भड़क गए हैं.

कुछ दिन पहले जब हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो “लॉकअप 2” में आए तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का एक बड़ा खुलासा किया.ये बात सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट श्रेया कालरा “लॉकअप 2” में हर्षद को लेकर विवादित बयान दे रही है. श्रेया का कहना है कि हर्षद का जैसा नेचर है, उस हिसाब से कोई भी लड़की उनसे शादी नहीं करेगी. श्रेया की इस बात से हर्षद के फैंस नाराज हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

श्रेया ने बताया हर्षद को घमंडी
एक वायरल क्लिप में श्रेया “लॉकअप 2” की कंटेस्टेंट से कहती नजर आ रही हैं, “हर्षद का शो फ्लॉप हो गया, तो उसने सोचा लॉकअप में आकर फैंस से जुड़ जाएगा. वो बहुत एरोगेंट है, असल जिंदगी में भी वैसा ही है.ऐसे इंसान से कोई शादी नहीं करेगा.”श्रेया की ये बात हर्षद के फैंस को नागवार गुजरी.लोगों ने श्रेया को जमकर ट्रोल किया और याद दिलाया कि हर्षद टीवी के सक्सेसफुल और पॉपुलर एक्टर हैं.

हर्षद ने “लॉकअप” में किया था बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि जब “लॉकअप 2” शुरू हुआ था, तब हर्षद ने एक बड़ा सीक्रेट शेयर किया था.उन्होंने बताया था, “एक ही वक्त पर मैंने अपना दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों खो दिए. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मुझे चीट किया.यही मेरी सच्चाई है.”
“लॉकअप 2” के एपिसोड में जब हर्षद ने अपना दर्द शेयर किया तो सब शॉक्ड रह गए. करीब 16 साल पहले उन्हें रिलेशनशिप में धोखा मिला था.

20 साल से टीवी इंडस्ट्री में हैं हर्षद चोपड़ा
हर्षद चोपड़ा पिछले 20 साल से छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं. वो “बेपनाह”,”ये रिश्ता क्या कहलाता है”, और “बड़े अच्छे लगते हैं 4” जैसे सुपरहिट शोज में लीड रोल कर चुके हैं. बेस्ट एक्टर के लिए उन्हें कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

