Wednesday, February 11, 2026

Controversy: “द 50” में मचा बवाल! डांसर सपना चौधरी को इस कंटेस्टेंट ने पीटने की धमकी

Must read

Controversy:रियलिटी शो “द 50” में 50 प्रतिभागी हैं जो विभिन्न क्षेत्रों से आते है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव और विवाद देखने को मिल रहे हैं, जो इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं.कुछ लोगों का मानना है कि यह शो “बिग बॉस” से भी ज्यादा विवादास्पद है, क्योंकि यहां मनोरंजन के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े भी जमकर हो रहे हैं.हाल ही में, डांसर सपना चौधरी और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के बीच जमकर झड़प हुई, जिसने शो को और भी रोमांचक बना दिया.

Controversy (photo credit -google)

सपना चौधरी को मिली धमकी

जियो हॉटस्टार ने शो “द 50” का एक और प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच जमकर झगड़ा होता दिख रहा है. प्रोमो में सपना चौधरी कहती हैं, “कब तक रोक लोगे, मैं इसे मारूंगी”, जिसके जवाब में दिव्या अग्रवाल कहती हैं, “अगर मुझे थप्पड़ मारेगी, तो मेरा एमएमए का मुक्का पड़ेगा.”प्रोमो में दोनों के बीच जबरदस्त नोक-झोंक देखने को मिलती है, जिससे लगता है कि अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. जियो हॉटस्टार ने प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “जब दो स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी टकराएंगी, तो कलेश होगा ही.”

Controversy (photo credit -google)

“द 50” शो में मचा बवाल

सपना चौधरी का झगड़ा यहीं नहीं रुका, बीते दिनों उन्होंने इंफ्लुएंसर अदनान शेख के साथ भी जमकर झगड़ा किया था. अदनान ने सपना के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे वह भड़क गईं और उन्हें मारने-पीटने की धमकी दे डाली.अब बात करते हैं शो ” द 50″ के बारे में, जिसका कॉन्सेप्ट वाकई अलग है. यह एक गेम शो है जिसमें 50 प्रतियोगी शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं. शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग है. युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी इस शो का हिस्सा हैं. “द 50” जियो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है.

ये भी पढ़ें:Politics: चिदंबरम का पीएम मोदी पर हमला! बोले-” प्रधानमंत्री ने जो बात मुझपर थोपीं है, वो पूरी तरह गलत है….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article