Friday, May 22, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों में तली भुनी चीजों की जगह डाइट में शामिल करें ये हेल्दी डिश

Must read

Summer Health Tips:गर्मी का सीजन आ गया है.इन दिनों लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें जोड़ते हैं जिनमें पानी भरपूर हो, ताकि शरीर अंदर से ठंडा रहे.इस मौसम में पेट भरने के साथ-साथ बॉडी को हाइड्रेट और कूल रखना सबसे जरूरी होता है. खाने-पीने की बात करें तो डॉक्टर भी हल्का और पौष्टिक भोजन करने की सलाह देते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाए.इस मौसम में खान-पान को लेकर बहुत सतर्क रहना चाहिए.खासकर रात के समय भारी या तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए.

Summer Health Tips(photo credit -google)

अगर आपने गलती से भी डिनर में हैवी खाना खा लिया तो इससे न सिर्फ आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है, बल्कि पेट में भारीपन, गैस और बदहजमी जैसी दिक्कतें भी शुरू हो सकती हैं.आज हम आपको रात के खाने के लिए ऐसी रेसिपीज बताने वाले हैं जो पेट को ठंडक पहुंचाएंगी और झटपट पच भी जाएंगी. चलिए उन रेसिपीज के बारे में डिटेल में जानते हैं-

मिक्स वेजिटेबल सूप

गर्मियों में हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर खाना डाइट में शामिल करना चाहिए. ऐसे में वेजिटेबल सूप डिनर के लिए शानदार ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आप गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर और पत्तागोभी जैसी सब्जियां डाल सकते हैं. इसमें थोड़ा अदरक और नींबू का रस मिलाने से स्वाद और भी बढ़िया हो जाएगा.

Summer Health Tips(photo credit -google)

मूंग दाल की खिचड़ी

आपने नोटिस किया होगा कि पेट से जुड़ी दिक्कत होने पर मूंग दाल की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है.दरअसल आयुर्वेद में भी मूंग दाल खिचड़ी को सबसे आसानी से पचने वाला भोजन माना गया है.यह पेट के लिए बहुत लाइट होती है. इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्ब्स बॉडी को एनर्जी भी देते हैं.आप इसे दही या छाछ के साथ खा सकते हैं.

Summer Health Tips(photo credit -google)

खीरा-टमाटर सलाद

अगर आप फिटनेस को लेकर सीरियस हैं तो डिनर में सलाद बेस्ट है। गर्मियों में खीरा और ककड़ी खूब मिलते हैं.ऐसे में आप रात में ताजा खीरा, टमाटर, ककड़ी, प्याज और नींबू का रस मिलाकर सलाद तैयार कर सकते हैं. इसमें थोड़ी काली मिर्च और चाट मसाला डाल दें.यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है और डाइजेशन भी बेहतर करता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)

ओट्स चीला

गर्मी के मौसम में डिनर में ओट्स चीला ट्राई करना अच्छा आइडिया है.ये खाने में बेहद हल्का होता है और वेट लॉस में भी मदद करता है.आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां बारीक काटकर मिक्स कर सकते हैं.ये हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब लगता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)

दही पोहा

गर्मी में दही और पोहे का कॉम्बिनेशन काफी सुकून देता है.यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है. आप इसमें करी पत्ता, राई और थोड़ी हरी मिर्च का तड़का लगाकर इसका टेस्ट और बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article