Wednesday, February 11, 2026

Politics: जानें क्यों गिरफ्तार हुए पप्पू यादव? बोले -” मेरी हत्या हो सकता है…”

Must read

Politics:पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी में है. फिलहाल, उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.डॉक्टरों का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान लगी चोट के कारण उन्हें सिर में दर्द और धड़कन बढ़ने की समस्या हो रही है.पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और उन्हें फंसाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि आधी रात को उन्हें जबरन गिरफ्तार किया गया और उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि किस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

पटना पुलिस पप्पू यादव को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है और कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा.

पप्पू यादव ने समर्थकों पर लगाया आरोप

पप्पू यादव के समर्थकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उनका कहना है कि पप्पू यादव नीट छात्रा केस में सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, जिससे सरकार डर गई है और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. समर्थकों का आरोप है कि यह एक साजिश है और पप्पू यादव के साथ अन्याय हो रहा है.पटना, पूर्णिया, आरा समेत कई जगहों पर समर्थकों ने हंगामा किया है और सड़क पर उतर आए हैं.उनका कहना है कि वे पप्पू यादव के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे.

पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया है कि पप्पू यादव को 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव को कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन वे निर्धारित तारीख पर नहीं आए, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है.सिटी एसपी ने कहा कि यह मामला गर्दनीबाग थाने का है और इसमें पप्पू यादव के खिलाफ ट्रायल चल रहा था.पुलिस का कहना है कि पप्पू यादव के आरोप निराधार हैं और पुलिस कानून के अनुसार ही कार्रवाई कर रही है.

Politics (Photo credit -google)

मकान हड़पने का लगा आरोप

पप्पू यादव पर 21 साल पहले विनोद बिहारी लाल नाम के शख्स ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था.आरोप है कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने विनोद बिहारी लाल का मकान धोखे से हड़प लिया.उन्होंने पहले मकान को किराए पर लिया और बाद में उस पर कब्जा कर लिया.

Politics (Photo credit -google)

काफी समय से इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी, लेकिन पप्पू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे.इसके बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article