Rahul Gandhi:कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर बसपा प्रमुख मायावती के आवास पहुंचे कांग्रेस नेताओं को खाली हाथ वापस आना पड़ा. मायावती ने उनसे मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया.कांग्रेस नेता गेट पर रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराकर लौट गए. हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे केवल शिष्टाचार भेंट के लिए गए थे.

Rahul Gandhi का Pm Modi पर तीखा हमला
पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों लखनऊ में मौजूद हैं. इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद तनुज पुनिया समेत अन्य नेता उनके आवास पर पहुंच गए.उन्होंने अंदर मिलने के लिए संदेश भिजवाया.सूत्रों की मानें तो ये नेता कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर गए थे.
बताया जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया और मिलने से मना कर दिया. इसके बाद कांग्रेस नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा.बिना बुलाए कांग्रेस नेताओं के मायावती के घर पहुंचने को लेकर यूपी की सियासत में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

इस पूरे मामले पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मायावती दलित समाज से आने वाली प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री हैं.ऐसे में उनका हालचाल जानना हमारी जिम्मेदारी बनती है. हमने गेट पर अपना नाम लिखवा दिया है. जब वे बुलाएंगी तो हम फिर मिलने जाएंगे.
पीएम पर लगाया आर्थिक सिस्टम बेचने का आयोप
राहुल गांधी ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी ने देश की पूरी अर्थव्यवस्था को निजी हाथों में सौंप दिया है. अब एक बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है और न तो नरेंद्र मोदी और न ही भारत सरकार आपको उससे बचा सकेगी.तब वे आपके सामने आंसू बहाएंगे और कहेंगे कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. मैं आज आपको बता रहा हूं, इसके लिए सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS जिम्मेदार हैं, क्योंकि इन्होंने ही संविधान को कमजोर करने का काम किया है.”
उन्होंने आगे कहा, “चुनाव से पहले वादा किया गया था कि पेट्रोल और गैस की कोई किल्लत नहीं होगी, कीमतें नहीं बढ़ेंगी.लेकिन आज जब पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तब अंबानी भारत से पेट्रोल विदेश भेज रहे हैं. अंबानी रूस से कच्चा तेल खरीदकर उसे बाहर बेचते हैं और उससे मिलने वाले पैसे से नरेंद्र मोदी को फंड करते हैं.यही असलियत है.”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपीलों पर भी निशाना साधा.उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी लोगों से कहते हैं कि विदेश न जाएं, सोना न खरीदें, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदें. आने वाले दिनों में किसान को खाद तक नहीं मिलेगी. देखिएगा, कुछ ही महीनों में महंगाई कहां पहुंचती है, पेट्रोल, डीज़ल, तेल, गैस, दाल, चावल के दाम कहां तक जाते हैं.प्रधानमंत्री खुद तो कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, लेकिन खुद हजारों करोड़ के विमान से विदेश दौरे पर जाते हैं.”
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

