Saturday, July 4, 2026

Alpha :आलिया और शरवरी की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन ही की ताबड़तोड़ कमाई

Must read

Alpha :आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर “अल्फा” का फैंस को काफी समय से इंतजार था.आखिरकार 3 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. अब मेकर्स ने पहले दिन का ग्लोबल कलेक्शन भी जारी कर दिया है.चलिए जानते हैं कि “अल्फा” ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए?

Alpha (photo credit -google)

Alpha Box Office Day 1 कलेक्शन

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म “अल्फा” ने ओपनिंग डे पर घरेलू सिनेमाघरों में 7,534 शोज के जरिए 9.25 करोड़ रुपये बटोरे. इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 9.25 करोड़ और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये रहा.

Alpha (photo credit -google)

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस एक्शन थ्रिलर ने पहले दिन ग्लोबल लेवल पर 16.10 करोड़ रुपये कमाए. इसमें विदेशों से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी शामिल है.ये ओपनिंग काफी दमदार मानी जा रही है.अब “अल्फा” के पास पूरा वीकेंड बाकी है. शुक्रवार के आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद है कि शनिवार-रविवार को फिल्म और बेहतर कारोबार करेगी.

Alpha Box Office Day 1 – 9.25 करोड़ रुपये
Alpha का नेट इंडिया कलेक्शन – 9.25 करोड़ रुपये
Alpha का वर्ल्डवाइड कलेक्शन – 16.10 करोड़ रुपये

Alpha (photo credit -google)

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी फाइट

फिलहाल “अल्फा” को थिएटर्स में अक्षय कुमार की “वेलकम टू द जंगल” से सीधी टक्कर मिल रही है. ये फिल्म 26 जून को रिलीज हुई थी और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है.

Alpha की कहानी

फिल्म एक ट्रेंड किए हुए मॉडिफाइड सुपर सोल्जर की जिंदगी पर बेस्ड है. उसे एक बागी कमांडर ने बड़ा किया है. जब उसे अपने परिवार और छीने गए बचपन की सच्चाई पता चलती है, तो वो अपनी बिछड़ी बहन के साथ मिल जाती है. दोनों मिलकर एक गैरकानूनी मिलिट्री प्रोग्राम को रोकने की प्लानिंग बनाते है.

Alpha (photo credit -google)

Alpha के बारे में

“अल्फा” YRF स्पाई यूनिवर्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं.साथ ही बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं.फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article