Saturday, July 4, 2026

Rakhi Sawant ने किया Sunil Pal को एक्सपोज, बोली-” दो लाख भी देंगे तो भी शो में जाएंगे…”

Must read

Rakhi Sawant:कुछ दिन पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने दावा किया था कि समय रैना ने उन्हें अपने शो “इंडियाज गॉट लेटेंट 2” के लिए 25 लाख रुपये देने की पेशकश की थी.अब इस दावे पर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच सामने रखा है.

Rakhi Sawant (photo credit -google)

सुनील पाल अक्सर समय रैना पर निशाना साधते रहते हैं. उन्हें समय रैना की कॉमेडी पसंद नहीं है क्योंकि उनके शो में खूब गालियां दी जाती हैं.इतने मतभेद होने के बाद भी सुनील का कहना है कि समय रैना ने उन्हें “इंडियाज गॉट लेटेंट 2” में बुलाने के लिए 25 लाख का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.इसी बयान पर अब राखी सावंत ने सुनील पाल का पर्दाफाश कर दिया है.

राखी सावंत का पलटवार: “2 लाख मिलेंगे तो आप भी जाओगे”

एक वायरल वीडियो में राखी सावंत ने सुनील पाल पर निशाना साधा.उन्होंने कहा, “सुनील पाल बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. कह रहे हैं समय रैना ने 25 लाख ऑफर किए फिर भी शो नहीं किया. अरे भाई, अगर आपको 2 लाख भी दे दें तो आप फौरन समय रैना के शो में पहुंच जाओगे. आप तो उनके शो में आने के लिए तरस रहे हो.”

Rakhi Sawant (photo credit -google)

राखी ने आगे कहा, “समय रैना ने आपको नहीं बुलाया. उन्होंने मुझे बुलाया है. मैं पहले सीजन में भी थी और इस बार भी जाऊंगी.”

सुनील पाल ने क्या कहा था?

गुरुवार को एक इवेंट में सुनील पाल का वीडियो वायरल हुआ.उसमें वो बोले, “समय रैना ने मुझसे बात की थी और 25 लाख देने की बात कही थी.मैंने कहा मैं गाली नहीं दूंगा. तो उन्होंने कहा सर आप गाली मत दीजिएगा.” इसी के साथ सुनील ने साफ किया कि वो ” इंडियाज गॉट लेटेंट 2″ का हिस्सा नहीं बनेंगे.

Rakhi Sawant(pc-google)

शो कहां देखें?

समय रैना का शो ” इंडियाज गॉट लेटेंट 2″ नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर आता है. नेटफ्लिक्स पर ये बिना ऐड के स्ट्रीम होता है, जबकि यूट्यूब पर बीच-बीच में विज्ञापन आते है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article