Thursday, June 11, 2026

Guru Randhawa के Gym के बाहर हुई फायरिंग, Lawrence Gang ने ली जिम्मेदारी

Must read

Guru Randhawa:देश की राजधानी दिल्ली में मशहूर गायक गुरु रंधावा के स्वामित्व वाले जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना के तुरंत बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक ऑडियो संदेश जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

राजधानी में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए यह वारदात सामने आई है. पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Guru Randhawa(photo credit -google)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित पोस्ट और ऑडियो क्लिप में गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है.ऑडियो में कथित तौर पर गैंग के एक सदस्य को यह कहते सुना जा सकता है कि गुरु रंधावा के अभिनेता सलमान खान से नजदीकी संबंध हैं, इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। साथ ही हमले को सिर्फ “ट्रेलर” करार दिया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस जांच में जुटी

इस सनसनीखेज वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर फैल रहे एक कथित पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए गैंग ने फायरिंग की बात कबूल की है.

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर गैंग के एक सदस्य को यह कहते सुना जा रहा है कि गुरु रंधावा के अभिनेता सलमान खान से करीबी संबंध हैं, इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया. ऑडियो में इस हमले को केवल एक “ट्रेलर” बताया गया है.

Guru Randhawa(photo credit -google)

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जिम के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूत जुटाए.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह वाकई गैंग की करतूत है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए गैंग के नाम का सहारा लिया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, वायरल हो रहे ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है.जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.

Guru Randhawa(photo credit -google)

पुलिस ने बताया कि 11 जून 2026 की सुबह तड़के थाना पश्चिम विहार ईस्ट क्षेत्र में स्थित “24 आवर्स फिटनेस” जिम, पुष्कर एन्क्लेव, पश्चिम विहार में फायरिंग की सूचना पर PCR कॉल आई थी.शुरुआती जांच में सामने आया है कि चेहरे ढके हुए दो अज्ञात बाइक सवारों ने जिम के शीशों पर कई राउंड फायर किए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

स्थानीय और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article