Alpha Teaser Out:यश राज फिल्म्स की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर “अल्फा” को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया है, और रिलीज होते ही इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.टीजर में क्या-क्या खास है चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं –

टीजर में क्या खास दिखाया गया?
टीजर की शुरुआत आलिया भट्ट और बॉबी देओल के सीन से होती है. इस फिल्म में बॉबी देओल आलिया के पिता का किरदार निभा रहे हैं.एक सीन में दोनों एक होटल में आलिया का 18वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आते हैं.इसी दौरान बॉबी देओल आलिया को एक कार्ड थमाते हैं, जिस पर किसी कमरे का नंबर लिखा होता है. कार्ड देते हुए वो कहते हैं कि यही उनका पहला असाइनमेंट है.

इसके बाद आलिया का एकदम बदला हुआ अवतार सामने आता है. टीजर में वो दमदार एक्शन सीक्वेंस और दमखम वाले शॉट्स करती हुई दिखती हैं.बॉबी देओल आगे बताते हैं कि आलिया ऐसे गुप्त मिशन से जुड़ी हुई हैं, जिन्हें “अल्फा” के नाम से जाना जाता है.
ये मिशन बेहद गोपनीय होता है और इसका मकसद देश के आने वाले समय के योद्धाओं को तैयार करना है.टीजर के आगे बढ़ते ही फिल्म में और भी धमाकेदार और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स की झलक मिलती है.

फिल्म कब रिलीज होगी?
“अल्फा” में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें एक नए एजेंट की कहानी को पेश किया गया है.मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

