Saturday, May 23, 2026

Kangana Ranaut ने Secret Wedding पर दिया रिएक्शन, कही ये बात

Must read

Kangana Ranaut:बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी सीक्रेट वेडिंग की उड़ रही खबरों पर अब चुप्पी तोड़ दी है.सोशल मीडिया पर ये अफवाहें तेजी से फैल रही थीं कि कंगना ने सबकी नजरों से बचकर चुपचाप शादी कर ली है. इन वायरल हो रही खबरों पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने इन अफवाहों को खारिज करने के साथ-साथ अपनी शादी को लेकर फैंस से एक खास वादा भी किया है.

अफवाहें कैसे फैलीं?

दरअसल, कुछ दिन पहले कंगना रनौत की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. इन तस्वीरों में कंगना ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आ रही थी – हाथों में हरे रंग की चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने हुए. कंगना का ये लुक देखते ही फैंस के बीच खलबली मच गई और इंटरनेट पर अटकलें लगने लगीं कि एक्ट्रेस ने चुपके से शादी कर ली है. लोग ये तक कयास लगाने लगे कि आखिर वो “मिस्ट्री मैन” कौन है जिससे कंगना ने सात फेरे ले लिए हैं.

Kangana Ranaut(photo credit -google)

कंगना रनौत ने दी सफाई

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए शादी की अफवाहों पर जवाब दिया है.कंगना ने बताया कि वो मुंबई की चिलचिलाती गर्मी में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इसी दौरान किसी ने उनके फिल्मी किरदार के लुक में फोटो क्लिक कर ली, जिसके बाद से उनके पास लगातार लोगों के कॉल आ रहे है.

Kangana Ranaut(photo credit -google)

फैंस से किया ये खास वादा

कंगना ने अपनी शादी को लेकर फैंस से वादा करते हुए लिखा, “मैं चुपचाप शादी नहीं करूंगी, ये मेरा वादा है.एक कलाकार को हर तरह के किरदार निभाने होते हैं, इसमें इतना हंगामा करने वाली क्या बात है?”

Kangana Ranaut(photo credit -google)

बताया जा रहा है कि कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “क्वीन 2” की शूटिंग में बिजी हैं.शूटिंग के बीच अचानक उन्हें डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा.टाइम की कमी की वजह से वो बिना कपड़े और मेकअप बदले ही निकल गई, तभी बाहर मौजूद पैपराजी ने उनकी फोटोज क्लिक कर ली.

कंगना की अपकमिंग फिल्में

कंगना रनौत का शेड्यूल इन दिनों काफी टाइट है.वो फिलहाल “क्वीन 2” की शूटिंग कर रही है.इसके अलावा उनकी एक और बड़ी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” भी जल्द 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसमें वो एक नर्स का किरदार निभाती नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article