Welcome To The jungle:इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार वाली कॉमेडी फिल्म “वेलकम टू द जंगल” का ऑफिशियल टीजर आज लॉन्च कर दिया गया है. अक्षय कुमार की लाजवाब कॉमिक टाइमिंग और बाकी एक्टर्स के मजेदार अंदाज से सजा यह टीजर एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर लग रहा है.
“वेलकम टू द जंगल” का टीजर आउट
फाइनली आज अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी “वेलकम टू द जंगल” का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है.अक्षय कुमार की शानदार कॉमिक टाइमिंग और बाकी एक्टर्स के फनी अंदाज से लैस यह टीजर पूरे परिवार के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है.

टीजर में क्या है खास?
टीजर की ओपनिंग अक्षय कुमार के एक फनी डायलॉग से होती है.वो बोलते हैं, “नोटिस- इस मूवी में किसी भी जानवर का यूज नहीं हुआ है, कुछ घोड़ों को छोड़कर और हमको….” 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में हंसी के पंच भरपूर हैं। सबसे ज्यादा हिट अक्षय कुमार की वन-लाइनर्स है.
जब सुनील शेट्टी अक्षय पर फायर करते हैं और पूछते हैं, “तू मरता क्यों नहीं?”तो अक्षय जवाब देते हैं- “मैं मरने में जान डाल रहा हूं.” फिल्म के टीजर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और भगदड़ से भरा माहौल दिखता है, जहां हर सीन में हंसी का बम फूटता है.
Welcome to the jungle की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म “वेलकम टू द जंगल” में टोटल 34 एक्टर्स है. लीड रोल में नजर आएंगे- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव। यह मूवी 26 जून 2026 को थिएटर्स में आएगी.फिल्म को डायरेक्ट अहमद खान ने किया है.वहीं प्रोडक्शन की कमान राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने साथ मिलकर संभाली है.

