Tuesday, June 30, 2026

Ketan Murder Case में आया नया मोड़, सिया के वकील ने साहिल को भेजे 10 करोड़ का नोटिस

Must read

Ketan Murder Case:केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है. सिया गोयल की तरफ से पैरवी करने वाले एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का डिफेमेशन नोटिस भेज दिया है. साहिल ने वकील की अपॉइंटमेंट पर आपत्ति जताई थी.वकील का कहना है कि उनके पास सिया का साइन किया हुआ वकालतनामा मौजूद है.

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक और कानूनी पेंच फंस गया है. मर्डर के आरोप में जेल में बंद सिया गोयल के एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस जारी किया है.इस नोटिस के बाद केस सिर्फ हत्या की तफ्तीश तक नहीं रुका है, बल्कि अब आरोपी के परिवार और वकील के बीच भी कानूनी जंग छिड़ती दिख रही है.

Ketan Murder Case(photo credit -google)

विवाद की शुरुआत तब हुई जब साहिल गोयल ने मीडिया में एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव के सिया गोयल का वकील होने पर आपत्ति जताई.साहिल का आरोप था कि परिवार ने आशीष श्रीवास्तव को कभी हायर नहीं किया और शक जताया कि सिया के सिग्नेचर धोखे से लिए गए होंगे. इसके जवाब में श्रीवास्तव ने लीगल नोटिस भेजकर कहा कि उनके पास सिया का विधिवत साइन किया हुआ वकालतनामा है, जो कोर्ट में भी जमा कराया जा चुका है.

क्या सिया ने खुद वकील चुना था?

एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने नोटिस में कहा है कि सिया गोयल ने बालिग आरोपी के तौर पर अपनी मर्जी से उन्हें कानूनी प्रतिनिधि बनाया है. उनके मुताबिक, सिया ने वकालतनामे पर खुद हस्ताक्षर किए हैं और ये डॉक्यूमेंट कोर्ट के रिकॉर्ड में भी दर्ज है. श्रीवास्तव का कहना है कि ये सिर्फ जुबानी बात या मीडिया का दावा नहीं है, बल्कि कानूनन सही अपॉइंटमेंट है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सारे कागजात कोर्ट में पेश कर दिए जाएंगे.

Ketan Murder Case(photo credit -google)

साहिल गोयल पर मानहानि का केस क्यों?

नोटिस में कहा गया है कि साहिल गोयल ने बिना फैक्ट चेक किए मीडिया में ऐसे बयान दिए, जिससे आशीष श्रीवास्तव की प्रोफेशनल रेपुटेशन को भारी नुकसान हुआ. नोटिस के मुताबिक, साहिल की बातों से ये लगा कि श्रीवास्तव ने सिया का वकील होने का गलत दावा किया है.वकील का आरोप है कि इन बयानों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, धमकियां, अभद्र कमेंट्स और करियर में नुकसान झेलना पड़ा.

Ketan Murder Case(photo credit -google)

परिवार और वकील के बीच झगड़ा कैसे शुरू हुआ?

ये मामला सोमवार को कोर्ट में सुनवाई से पहले पब्लिक में आया.साहिल गोयल ने मीडिया से कहा कि परिवार ने एडवोकेट विपुल दुशिंग को हायर किया है और आशीष श्रीवास्तव को फैमिली ने अथॉराइज नहीं किया. साहिल ने ये भी कहा कि परिवार ने इस बारे में कोर्ट में एफिडेविट जमा किया है.वहीं, श्रीवास्तव का कहना है कि परिवार के ऐतराज के बावजूद उनके पास सिया की तरफ से लीगल अथॉरिटी है. अब इस टकराव में कोर्ट का फैसला अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article