Saturday, May 9, 2026

Atif Aslam के कॉन्सर्ट में बवाल! फैन ने किया ऐसा काम, सिंगर को रोकना पड़ा शो

Must read

Atif Aslam:पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में है .कुछ समय पहले उन्होंने कराची स्थित डीएचए स्पोर्ट्स क्लब, मोइन खान एकेडमी में लाइव परफॉर्मेंस दी थी. शो के दौरान उस वक्त हंगामे जैसी स्थिति बन गई जब एक महिला फैन सेल्फी लेने के इरादे से अचानक स्टेज पर चढ़ गई.आतिफ असलम ने पहले तो इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और फैन से बचने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन बाद में उन्होंने मुस्कुराते हुए फैन के साथ सेल्फी के लिए पोज दे दिया.

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

आतिफ असलम के कॉन्सर्ट का यह वायरल वीडियो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला फैन आतिफ के साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ जाती है.आतिफ पहले तो सहजता से उसके साथ एक सेल्फी खिंचवा लेते हैं.

सेल्फी के बाद आतिफ असलम पीछे हट जाते है.उन्हें लगा कि फैन अब स्टेज से नीचे चली जाएगी और शो आगे बढ़ेगा.लेकिन लड़की वहीं रुकी रही.कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी स्टेज पर आकर उससे नीचे उतरने की रिक्वेस्ट की, मगर उसने उनकी बात अनसुनी कर दी.इसके बाद वह फैन एक और सेल्फी लेने के लिए दोबारा आतिफ असलम की तरफ बढ़ने लगी.उसकी इस हरकत से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आतिफ को अपना परफॉर्मेंस रोकना पड़ा.

Atif Aslam(photo credit -google)

आतिफ असलम को रोकना पड़ा शो

जब आतिफ असलम ने और तस्वीरें खिंचवाने से इनकार कर दिया, तो सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला फैन को स्टेज खाली करने के लिए कहा.लेकिन वह लगातार सेल्फी लेने की जिद पर अड़ी रही.हालात बिगड़ते देख सिक्योरिटी गार्ड्स को उसका मोबाइल फोन नीचे रखवाना पड़ा और जबरन उसे मंच से बाहर ले जाना पड़ा.इस हंगामे की वजह से आतिफ असलम को बीच में ही अपना कॉन्सर्ट रोकना पड़ा.वायरल क्लिप में यह भी नज़र आ रहा है कि स्टेज से हटाए जाने से पहले वह फैन सुरक्षा कर्मचारियों से बहसबाजी कर रही थी.

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन

गौरतलब है कि आतिफ असलम ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है और उनके गाने भारत में बेहद लोकप्रिय रहे हैं. एक वक्त पर वह भारतीय म्यूजिक लवर्स के सबसे चहेते सिंगर्स में गिने जाते थे.हालांकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया है. इस कार्रवाई के चलते अब आतिफ असलम का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकता और यूजर्स को उनका अकाउंट दिखाई नहीं देता.यह पाबंदी सिर्फ आतिफ असलम तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य पाकिस्तानी एक्टर्स और सिंगर्स के अकाउंट्स भी भारत में ब्लॉक किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:Arijit Singh ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया खास संदेश! क्या प्लैबैक सिंगिंग से नहीं ले रहे हैं संन्यास?

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article