Sunday, June 7, 2026

Viral Girl Monalisa पति को छोड़कर भागी? पति ने मांगी सहायता वीडियो हुआ वायरल

Must read

Viral Girl Monalisa:महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के बाद से ही उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए है.हाल ही में पता चला है कि मोनालिसा नाबालिग हैं और उनकी उम्र 16 साल है, जबकि उनके पति फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अब खबरें हैं कि मोनालिसा अपने पति को छोड़कर भाग गई हैं और उनका पति उन्हें ढूंढने राजस्थान पहुंचा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि फरमान खान मोनालिसा को ढूंढने राजस्थान पहुंचा है, लेकिन इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है.

Viral Girl Monalisa (photo credit -google)

पति को छोड़कर भागी Viral Girl Monalisa?

मोनालिसा, जिसे वायरल गर्ल के नाम से जाना जाता है, ने 11 मार्च को फरमान खान से शादी की थी. अब एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा फरमान को छोड़कर भाग गई है और फरमान उसे ढूंढ रहा है.

वीडियो में फरमान जैसा एक शख्स लोगों से मदद मांग रहा है, कह रहा है, “वायरल गर्ल भाग गई है, उसकी खोज में मैं अजमेर आया हूं और अब जोधपुर जा रहा हूं.अगर किसी भी भाई-बहन को उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया मुझे मैसेज कर जरूर बताएं.”

हालांकि, मोनालिसा की उम्र को लेकर विवाद है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में पता चला है कि मोनालिसा नाबालिग है और उसकी उम्र 16 साल है. इस खुलासे के बाद फरमान खान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सनोज मिश्रा ने किया पोस्ट

सनोज मिश्रा,जो वायरल गर्ल की पहली फिल्म के डायरेक्टर, ने एक पोस्ट साझा कर मामले पर सफाई दी है.उन्होंने लिखा है कि वायरल वीडियो फर्जी है और अफवाहों से बचने की सलाह दी है. सनोज मिश्रा के अनुसार, जिहादी अजमेर में वायरल गर्ल को खोज रहा है, लेकिन यह वीडियो सच नहीं है.

Viral Girl Monalisa (photo credit -google)

क्या है वीडियो का सच?

वायरल वीडियो का सच सामने आया है.यह वीडियो राजस्थान के बालोतरा के रहने वाले अरविंद कुमार जोशी का है, जिसका लुक फरमान खान से मिलता है. उसने मजाक में यह वीडियो बनाया था, जो वायरल हो गया.अब उसने सफाई देते हुए एक नया वीडियो जारी किया है और बताया है कि यह वीडियो फर्जी था.

मोनालिसा के पति पर लगा पॉक्सो एक्ट

वायरल गर्ल की कहानी में नया मोड़ आया है.केरल पुलिस ने बताया है कि वायरल गर्ल और फरमान खान की शादी के समय लड़की की उम्र की पुष्टि की गई थी और आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 18 साल थी.लेकिन राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने बताया है कि वायरल गर्ल नाबालिग है और उसकी उम्र 16 साल है. इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत फरमान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Viral Girl Monalisa (photo credit -google)

वायरल गर्ल प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरत आंखों से चर्चा में आई थी और 11 मार्च को फरमान से शादी करने के बाद वो फिर चर्चा में आई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे क्या होगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा.

ये भी पढ़ें:Kangana Ranaut ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना! टपोरी कहते हुए बताया अनुशासनहीन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article