Summer Tips: गर्मी का सीजन अपने साथ चिलचिलाती धूप और लू चलने का खतरा लेकर आता है.खासकर दोपहर के वक्त घर से बाहर कदम रखना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है. बढ़ता हुआ तापमान शरीर में डिहाइड्रेशन, सिर घूमना, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थितियां पैदा कर सकता है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि बाहर निकलने से पहले कुछ एहतियाती कदम उठाए जाएं.

अगर किसी जरूरी काम के चलते आपको बाहर जाना ही पड़े, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर लू लगने की आशंका को काफी कम किया जा सकता है.तो आइए समझते हैं कि तेज गर्मी और लू के प्रकोप से खुद को सुरक्षित रखने के लिए किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए-

गर्मियों में सुरक्षित रहने के जरूरी टिप्स
- भूखे पेट तेज धूप में बाहर जाने से बचें
खाली पेट बाहर निकलने पर शरीर जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस होती है.
घर से निकलने से पहले कुछ हल्का-फुल्का और पोषण से भरपूर जरूर खाएं.
इससे दिनभर शरीर में ताकत और एनर्जी बनी रहेगी. - निकलने से पहले खूब पानी पिएं
भीषण गर्मी में पसीने के साथ शरीर का पानी तेजी से कम होता है.
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बाहर जाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. - ORS, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी लें
ये पेय पदार्थ शरीर में पानी की कमी तो पूरी करते ही हैं, साथ ही जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी देते हैं.
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और थकान से बचने के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं. - हल्के रंग के सूती कपड़े चुनें
गहरे रंग के कपड़े धूप और गर्मी ज्यादा सोखते हैं, जबकि हल्के रंग और कॉटन के कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं.
इनसे हवा भी आर-पार होती है और पसीना जल्दी सूख जाता है. - सिर को धूप से बचाकर रखें
सिर पर सीधी धूप पड़ने से लू लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
बाहर जाते वक्त टोपी, गमछा, दुपट्टा या छाते से सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढक लें. इससे गर्म हवाओं से बचाव होता है. - कमजोरी, चक्कर या उल्टी लगे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं
ये हीट स्ट्रोक या लू लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.ऐसा महसूस होते ही तुरंत छांव या ठंडी जगह पर बैठ जाएं, शरीर को ठंडे पानी से पोंछें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें. - धूप से आते ही बर्फ जैसा ठंडा पानी न पिएं
तेज धूप से घर आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान एकदम से बदल जाता है, जो सेहत बिगाड़ सकता है.
इसकी जगह सादा या हल्का ठंडा पानी पिएं.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

