Sara Arjun:फिल्म “धुरंधर” के दोनों भागों में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन ने भी अहम किरदार निभाया है.यालीना के रोल में उन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है. हाल ही में सारा ने फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है.
Sara Arjun ने रणवीर सिंह की तारिफ
सारा अर्जुन ने “धुरंधर” फ्रेंचाइजी में यालीना का किरदार निभाकर काफी लाइमलाइट बटोरी है. हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. सारा अर्जुन ने कहा कि रणवीर से बेहतरीन को-स्टार कोई हो ही नहीं सकता.सारा के अनुसार, रणवीर सिंह एक एक्टर के तौर पर सिर्फ अपने किरदार तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरी फिल्म की बेहतरी के बारे में सोचते हैं.उन्होंने ये भी बताया कि एक कलाकार के रूप में वे रणवीर की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.

कभी बड़प्पन को नहीं दिखाया
हाल ही में फेमिना इंडिया के साथ एक बातचीत में सारा अर्जुन ने कहा, “को-एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह का कोई मुकाबला नहीं है.वो वाकई मानते हैं कि ये सिर्फ उनकी फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें काम करने वाले हर शख्स की फिल्म है. उनका ये बर्ताव सिर्फ दूसरे कलाकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नीशियंस, स्पॉट बॉयज, क्रू के हर मेंबर और हर एक्टर के साथ वो ऐसे ही पेश आते हैं.उन्होंने कभी भी अपने सीनियर होने का रौब नहीं झाड़ा.”

सारा ने कहा- “रणवीर के डेडिकेशन की कोई मिसाल नही”
एक्ट्रेस ने आगे बताया, “इसके अलावा एक कलाकार के रूप में रणवीर सिंह जिस लेवल का काम करते हैं, उसे देखकर मैं दंग रह जाती हूं.वो अपने काम के प्रति जो समर्पण दिखाते हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है. इन्हीं सब कारणों से, एक को-स्टार के तौर पर उनके साथ काम करना मेरा सबसे शानदार एक्सपीरियंस रहा है. वो फिल्म के रिजल्ट को लेकर उतने ही सजग रहते हैं, जितना कोई बच्चा अपनी फेवरेट चीज को लेकर होता है.”

” धुरंधर 2″का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में सारा अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रणवीर सिंह के लिए एक लंबा पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए उन्हें बेखौफ और जोश से भरपूर ऐसा कलाकार बताया जिसमें हर तरह की काबिलियत है.फिल्म “धुरंधर 2” की कमाई की बात करें तो बीते बुधवार को 35वें दिन इस फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया.फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1121.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

