Tuesday, May 19, 2026

Mouni Roy से तलाक के बाद Suraj Nambiar ने किया पोस्ट! बोले -” दोस्तों को घसीटना बंद करो..”

Must read

Mouni Roy:मौनी रॉय से अलग होने के बाद से ही उनके और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर दिशा पाटनी का नाम लगातार उछाला जा रहा है. अब इन तमाम अटकलों पर सूरज नांबियार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है.पति सूरज नांबियार से सेपरेशन का ऐलान करने के बाद से मौनी रॉय और दिशा पाटनी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है. अब सूरज नांबियार ने पूरे मामले पर एक लंबा बयान दिया है. बिजनेसमैन सूरज ने उनके बारे में फैल रही खबरों को दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एल्युमिनी से जुड़े विवाद और किसी तीसरे शख्स के दखल को लेकर चल रही अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया है.

Mouni Roy and Suraj Nambiar (Photo credit -google)

झूठी खबरें फैलाना बंद करें

सूरज नांबियार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विस्तृत नोट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद पर बात रखते हुए लिखा, “मैं साफ और आखिरी बार यह कहना चाहता हूं कि हम दोनों या किसी भी तीसरे शख्स के बारे में जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है.”

इस मामले में बाकी लोगों को जबरदस्ती शामिल करना बिल्कुल गलत है.खास तौर पर उन बेगुनाह दोस्तों को, जिनका इससे दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है.इस पूरे वक्त में मौनी और मैंने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा है, और हम यही उम्मीद करते हैं कि इस मुद्दे को कवर करने वाले लोग भी हमारे लिए वही इज्जत दिखाएं.

Mouni Roy and Suraj Nambiar (Photo credit -google)

लोगों ने ऐसी काल्पनिक कहानियां बना दी हैं जिनकी कोई बुनियाद ही नहीं है.बिना पुष्टि के ये खबरें चलाई जा रही हैं, जो सरासर गलत है. मैं इसका कड़ाई से खंडन करता हूं.जानबूझकर फैलाई जा रही अफवाहों या गलत जानकारी पर खामोश रहना मेरे लिए नामुमकिन है.

प्राइवेसी का सम्मान करें

अंत में सूरज ने कहा कि मैंने और मौनी ने अपने साझा बयान में वह सब साफ कर दिया था जो जरूरी था.इसलिए मैं एक बार फिर आप सभी से उम्मीद करता हूं और गुजारिश करता हूं कि उस बयान की इज्जत करें. साथ ही हमें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए थोड़ा वक्त दें.हमारी निजता का ध्यान रखें.

Mouni Roy and Suraj Nambiar (Photo credit -google)

हाल ही में कपल ने अलगाव की पुष्टि की थी

सूरज और मौनी के सेपरेशन और तलाक की खबरें तब उड़नी शुरू हुईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. साथ ही अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी थी. इसके बाद 14 मई को मौनी ने अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच सूरज से अलग होने की बात कबूल की.

Mouni Roy and Suraj Nambiar (Photo credit -google)

सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक जॉइंट स्टेटमेंट में उन्होंने बेबुनियाद खबरें चलाने पर नाराजगी जाहिर की. साथ ही अलग होने की जानकारी देते हुए लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें स्पेस देने की अपील भी की.

मौनी-सूरज का रिश्ता

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में सात फेरे लिए थे. उनकी शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी से पहले करीब तीन साल तक दोनों रिलेशनशिप में भी रहे थे.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article