Munawar Faruqui:प्रणित मोरे की “370 बिरयानी” टिप्पणी को लेकर मचे बवाल पर अब स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने एक शो में किए गए “370 बिरयानी” वाले बयान की वजह से विवादों में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. इसी मुद्दे पर मुनव्वर फारूकी ने भी अपना पक्ष रखा है.
मुनव्वर फारूकी ने विवाद पर कही ये बात
मुनव्वर फारूकी ने इस विवाद पर अपना रुख साफ किया है. स्टैंड-अप कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए.उन्होंने बताया कि पहले भी शो के दौरान हुई बातचीत पर उन्होंने सवाल उठाए थे। मुनव्वर के मुताबिक, “मुझे लगता है अब सबको रुक जाना चाहिए.कॉमेडियन ने अनुचित टिप्पणी की, और क्राउड वर्क में भी गलत बातें हुई.उस लड़के ने जो कहा, मैं उससे इत्तेफाक नहीं रखता। वो बातें सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा, लेकिन हर बात की एक हद होती है.”

मुनव्वर फारूकी ने कहा, “अब काफी हो चुका है, इस मुद्दे को यहीं खत्म कर देना चाहिए.”उन्होंने आगे कहा, “एफआईआर दर्ज हो चुकी है, नौकरी चली गई, करियर पर असर पड़ा और सामाजिक स्तर पर भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने जो कहा, उसकी कीमत उन्होंने चुका दी है.लेकिन अब बार-बार कंटेंट के लिए उन्हें निशाना बनाना बंद करो.”
बात खत्म करते हुए मुनव्वर ने कहा, “जो कुछ कहा गया, उसकी सजा मिल चुकी है. जब हालात बहुत खराब हो जाते हैं, तब लोगों को समझ आता है. अब बस करो.हर बात की एक सीमा होती है. कानून अपना काम करेगा, लेकिन अब आप लोग शांत हो जाओ.”
पूरा मामला क्या है?
प्रणित मोरे से जुड़ा यह विवाद एक वायरल क्लिप के बाद सामने आया. शो के दौरान एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसने कहा था कि 370 रुपये देने के बाद उसे शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

