Mamta Banerjee:बंगाली नववर्ष “पोइला बोइशाख” के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लोगों से अपील की कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ वे लोकतांत्रिक दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराएं.
ममता बनर्जी ने अपने संदेश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और एकता सबसे जरूरी है और सभी को मिलकर इसे बरकरार रखना चाहिए.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए लोगों से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देने और उनका समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बंगाल के हक और विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बंगाली नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेश की जनता से एक अहम अपील की है.उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे केंद्र सरकार के मनमाने रवैये के खिलाफ आवाज उठाएं और बंगाल की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की विरासत को हर हाल में कायम रखे.
सीएम ममता ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच “X” पर प्रदेशवासियों को पोइला बोइशाख की बधाई दी.उन्होंने लिखा कि नए वर्ष की इस पावन सुबह के साथ सभी के जीवन से तकलीफें और परेशानियां दूर हो. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस नई शुरुआत के साथ हर व्यक्ति का हृदय शुद्ध भावों और सकारात्मकता से भर जाए.
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा.उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह आम लोगों के मताधिकार को कमजोर कर रही है.ममता बनर्जी ने जनता से अपील की कि वे इस तरह की कोशिशों का जवाब लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से दें.
उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल सिर्फ कला और संस्कृति की भूमि नहीं है बल्कि यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते है. यह सद्भाव और एकता की मिसाल है. मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि कुछ नकारात्मक ताकतें बंगाल के माहौल को खराब करने की साजिश रच रही हैं.
ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में बैठी हुई सरकार लगातार जनता के हक और अधिकार छीनने का काम कर रही है.उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को लोकतंत्र के जरिए सबक सिखाना बेहद जरूरी है.

ममता बनर्जी ने नागरिकों से विभाजनकारी ताकतों और तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि इस पावन दिन पर हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज को बांटने वाली हर कोशिश को नाकाम करेंगे.
मुख्यमंत्री ने अपील की कि हमें हर तरह की संकीर्ण मानसिकता और भेदभाव की दीवारों को गिराकर आगे बढ़ना है.उन्होंने भरोसा जताया कि कोई भी बांटने वाली ताकत बंगाल की शांति, सदियों पुराने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के रिश्ते को कमजोर नहीं कर पाएगी.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

