IPL 2026:आज गुजरात के अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी IPL का फाइनल मैच हो रहा है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच के दौरान गायक कैलाश खेर ने शानदार प्रस्तुति दी.

IPL 2026 में शिव तांडव से थर्राया स्टेडियम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए IPL 2026 के रोमांचक फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थी. इस बड़े मैच के इनिंग्स ब्रेक के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी जबरदस्त एनर्जी वाली प्रस्तुति से माहौल बना दिया.उन्होंने “शिव तांडव” की दमदार परफॉर्मेंस से शुरुआत की और पूरे स्टेडियम को आध्यात्मिक जोश और संगीत से भर दिया.उनकी परफॉर्मेंस ने 1.25 लाख दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में कैलाश खेर ने दमदार प्रस्तुति दी.इनिंग्स ब्रेक के दौरान कैलाश खेर ने अपनी आवाज से स्टेडियम का माहौल बना दिया. सिंगर ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत शिव तांडव से की. इसके बाद उन्होंने कई दूसरे गानों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और पूरे स्टेडियम को संगीत से सराबोर कर दिया.

RCB को मिला 156 रनों का टारगेट
गुजरात और RCB के बीच हो रहे इस फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया.
गुजरात की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 37 बॉल में 50 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बैटर बड़ा स्कोर नहीं बना सका. वहीं खबर लिखे जाने तक RCB ने चेज करते हुए 3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें:Viral: युजवेंद्र चहल और शेफाली का एआई फोटो हुआ वायरल! जानें ट्रोल्स पर क्या बोली बग्गा

