Cm Yogi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गिरगिट वाले बयान पर पलटवार किया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जुबान ही गिरगिट जैसी है.उनका पुराना और मौजूदा बयान सुन लीजिए, खुद पता चल जाएगा कि असली गिरगिट कौन है.

जानें क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है.असली गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम तो भाजपा कर रही है.
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने अपने मन की खराबी की वजह से संशोधन विधेयक पेश किया था.परिसीमन के मुद्दे पर सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए और भाजपा की साजिश बेनकाब हो गई.अपनी शिकस्त को छुपाने के लिए अब भाजपा नारी वंदन का नारा देना चाहती है.

इसी वजह से वह विधानसभा में प्रस्ताव लाई थी. उन्होंने हरदोई के शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग उठाई.उनका कहना था कि मुख्यमंत्री की ‘ठोको नीति’, ‘बुलडोजर नीति’ और ‘हड्डी पीस देंगे’ जैसे बयानों के चलते लोग खुद कानून अपने हाथ में लेने लगे है. भाजपा के लोग कहते थे कि सपा ने एक भी फैक्ट्री नहीं लगवाई, मैं साफ कर दूं कि हरदोई में पेप्सिको की सबसे बड़ी फैक्ट्री हमारी सरकार के कार्यकाल में लगी है. बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को रिवॉल्वर दिखाकर वोट डालने से रोका गया था.

सपा के समर्थन में निकलेगी धम्म यात्रा
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सपा कार्यालय में पूरे प्रदेश से बौद्ध भिक्षु जुटे. सपा प्रमुख ने बौद्ध भिक्षुओं से कहा कि कुछ ताकतें संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा बन रही हैं.हमें यकीन है कि इस संघर्ष में बौद्ध भिक्षुओं का आशीर्वाद हम सभी को मिलेगा.सपा की सरकार बनने पर लुंबिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास के लिए खास योजनाएं शुरू की जाएंगी.

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में विकसित किया जाएगा और वहां का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी संचालित होगा. भंते अनिरुद्ध बौद्ध ने कहा कि भिक्षुओं को पीडीए पंचायतों में जाकर लोगों को बताना चाहिए कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महिलाओं और बेटियों का सम्मान नहीं किया जाता. महिला आरक्षण को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है.उन्होंने पीडीए के समर्थन में 31 मई से धम्म यात्रा शुरू करने का ऐलान भी किया.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

