Naagin 7:टीवी की क्वीन मानी जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने पॉपुलर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है.उन्होंने साफ किया है कि फिलहाल चल रहा सीजन जल्द खत्म हो जाएगा और अगले साल इसे दोबारा शुरू किया जाएगा.

चैनल की वजह से ऑफ एयर होगा “नागिन 7”
एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के भविष्य को लेकर चल रही अफवाहों पर बात की और बताया कि सीजन बंद करने का फैसला कुछ हद तक शेड्यूल की दिक्कतों के चलते लिया गया है.उन्होंने कहा, ‘”नागिन को लेकर कुछ बताने आई हूं. दोस्तों, कल मैंने एक पोस्ट डाला था और मुझे पता नहीं था कि हम अचानक शो बंद करने वाले हैं. “

लेकिन हां, चैनल की मांग की वजह से हमें अप्रैल में शो बंद करना था.अब हम इसे मेरे बर्थडे पर खत्म कर रहे हैं.नागिन के किसी भी सीजन के लिए ऐसी प्लानिंग नहीं थी.यह सिर्फ 30 एपिसोड का होना था.मगर हमने इसे 48 एपिसोड तक खींचा और फिर अगले साल दोबारा लौटेंगे.
छोटे सीजन में लौटेगा नागिन
एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने छोटे सीजन बनाने के फैसले पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, “नागिन को हर साल ऑन एयर लाने के लिए हमें छोटे सीजन रखने होंगे ताकि मेरा पूरा समय इसी में न लगे और मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस कर सकूं.अगर सीजन लंबा होता है, तो अगले साल वापसी के लिए हमें ब्रेक लेना पड़ेगा.”

कब होगा “नागिन 7” का आखिरी एपिसोड
“नागिन 7” का फिनाले अब 7 जून को प्रसारित होगा, इसी दिन एकता कपूर का बर्थडे भी है. मौजूदा सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल निभा रही हैं.हाल ही में शो की कहानी उनके किरदार से जुड़े एक जबरदस्त लव ट्राएंगल पर टिकी रही है.
दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने और ड्रामे को और तेज करने के लिए मेकर्स ने फिनाले से पहले कई नए किरदारों की एंट्री करवाई है. फिनाले की घोषणा के बाद फैंस अगले साल नए सीजन के आने से पहले एक धमाकेदार क्लाइमैक्स की उम्मीद कर रहे हैं. ” नागिन 7″ कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

