Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अपने सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस समय लू और पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में चावल की कांजी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. आइए जानते हैं कि इसके सेवन से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे बनाने की आसान विधि के बारे में जानकारी देते हैं –
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चावल की कांजी
गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और पेट की समस्याओं से बचने के लिए चावल की कांजी एक अमृत के समान काम करती है. यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. गर्मियों में चावल की कांजी पीने से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं. अगर आप भी गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो चावल की कांजी पी सकते हैं.

चावल की कांजी पाचन को सुधारती है और पेट को ठंडक पहुंचाती है. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है. इसके अलावा, चावल की कांजी में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे होते है.
यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करती है और लू से बचाव करती है.चावल की कांजी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

चावल की कांजी बनाने की विधि
चावल की कांजी बनाने के लिए आपको दोपहर के बचे हुए चावल का उपयोग करना होगा. सबसे पहले, चावल को एक बड़े बर्तन में डालें और इसमें तीन कप पानी मिलाएं.अब इसे रात भर के लिए छोड़ दें, ताकि चावल अच्छी तरह से भिग जाएं.कम से कम 18-20 घंटे तक चावल को पानी में भिगोएं, ताकि वे नरम हो जाएं.

सुबह उठकर चावल को अच्छी तरह से मैश करें, ताकि वे एक समान मिश्रण बन जाएं.अब इसमें जीरा, करी पत्ता और नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि स्वाद एक समान हो जाए. आपकी चावल की कांजी तैयार है.
आप इसे सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं.यह एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है जो आपके दिन की शुरुआत करने में मदद करेगा.आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार अन्य मसाले या सब्जियां भी मिलाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

