Viral:राकेश बेदी एक पुराने बयान को लेकर विवाद में घिर गए हैं, जिसमें उन्होंने दलित समाज के बारे में बात करते हुए एक प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने “हरिजन” शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी. इसके बाद, उन्होंने माफी मांग ली और अपनी सफाई दी.
राकेश बेदी वर्तमान में अपनी फिल्म “धुरंधरः द रिवेंज” में जमील जमाली के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं.उनके डायलॉग “बच्चा है तू मेरा…” ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन उनके पुराने वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं.

इस विवाद के बाद, राकेश बेदी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह शब्द भारत में बैन है.उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनका इटेंडशन किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.
राकेश बेदी ने मांगी माफी वीडियो हुआ viral
राकेश बेदी एक पुराने इंटरव्यू में “हरिजन” शब्द का इस्तेमाल करने के लिए विवाद में घिर गए थे. आजाद समाज पार्टी के मुंबई स्टेट प्रेसिडेंट कैलाश जैसवार ने इस पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद, राकेश बेदी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और कहा कि उन्होंने यह शब्द अनजाने में इस्तेमाल किया था.
राकेश बेदी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, “नमस्कार दोस्तों, मैं राकेश बेदी बोल रहा हूं.कुछ महीने पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मैंने कहा था कि हमारे देश में भीमराव अंबेडकर जी ने दलितों, हरिजनों और पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत काम किया.उन्होंने उनके उत्थान के लिए बहुत मेहनत की.”

राकेश बेदी ने आगे कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. मैंने यह शब्द अनजाने में इस्तेमाल किया था और मुझे इसका खेद है. मैं अपने शब्दों के लिए माफी मांगता हूं और आशा करता हूं कि लोग मुझे माफ करेंगे.”
धुरंधर ने की धुआंधार कमाई
धुरंधरः द रिवेंज का जादू दर्शकों पर छाया हुआ है. सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की प्रशंसा की और डायरेक्टर आदित्य धर को “बॉक्स ऑफिस का बाप” कहा, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो एक बड़ी उपलब्धि है.

फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे है. फिल्म हाई-ऑक्शन और जासूसी से भरपूर है, जो दर्शकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करती है.
धुरंधरः द रिवेंज हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है, जिससे यह फिल्म विभिन्न भाषाओं के दर्शकों तक पहुंच रही है. फिल्म की सफलता को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधरः द रिवेंज इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

