Monday, April 6, 2026

Karishma Tanna ने किया Pregnancy का ऐलान, शेयर की क्यूट तस्वीरें

Must read

Karishma Tanna:करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है. उन्होंने अपने फैंस के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने बेबी बंप को दिखा रही है. करिश्मा ने 5 फरवरी 2022 को वरुण बंगेरा से शादी की थी, और अब वे अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली है.

Karishma Tanna (photo credit -google)

Karishma Tanna ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंस

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पति वरुण बंगेरा की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपने बेबी बंप को दिखा रही है.उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026 में आने वाला है.”

Karishma Tanna (photo credit -google)

फैंस ने दी बधाई

टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना की प्रेगनेंसी की खबर सुनकर सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी है.धनाश्री वर्मा, दृष्टि धामी, कृतिका कामरा और महीप कपूर ने उन्हें शुभकामनाएं दी है. अनुष्का रंजन ने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को ईश्वर का आशीर्वाद.” आदित्य सील ने कहा, “मुझे यह बहुत पसंद है.” संजीदा शेख ने लिखा, “माशाल्लाह”. फैंस भी करिश्मा को बधाई दे रहे हैं और उनके लिए प्यार भेज रहे हैं.

Karishma Tanna (photo credit -google)

अभिनेत्री का करियर

करिश्मा तन्ना एक जानी-मानी टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में ” क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी.उन्होंने “नागिन 3″ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम किया और ” बिग बॉस 8″में रनर-अप रही है .इसके अलावा, उन्होंने ” खतरों के खिलाड़ी 10″ की विजेता भी बनी.करिश्मा ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई, जैसे कि ” संजू” फिल्म में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज “स्कूप” ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया. करिश्मा की अदाकारी और उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, और वे आज भी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article