Ramayana: मच अवेटेड रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आ गया है. हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म “रामायण” का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखा जा सकता है. टीजर में रणबीर को अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया है, जैसे कि शाही अंदाज में महल में और वनवास के दौरान साधारण कपड़ों में दिखाई दिए.

रणबीर कपूर के इस लुक को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे है.टीवी के राम अरुण गोविल ने भी रणबीर के लुक की तारीफ की है और कहा है कि वे भगवान राम के किरदार में बहुत अच्छे लग रहे है. अभिनेता का यह लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया.
सामने आया “रामायण” का टीजर
नितेश तिवारी की “रामायण” का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स ने रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाने का फैसला किया है, जो भगवान राम का किरदार निभा रहे है.ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने पहले ही इस झलक को देख लिया है और इसकी जमकर तारीफ की है.

रणबीर कपूर का राम अवतार देखकर फैंस बेहद खुश है और टीजर में उन्हें अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया है, जैसे कि शाही अंदाज में महल में और वनवास के दौरान साधारण कपड़ों मे.रणबीर कपूर ने खुद को इस किरदार के लिए तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की है, यहां तक कि उन्होंने वजन भी बढ़ाया और घटाया है.
मनमोहक रहा रणबीर कपूर का लुक
“रामायण” की नई झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर ऑफिशियली रिलीज हुई और फैंस इस झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, खासकर रणबीर कपूर के लुक को लेकर. फाइनली रामायण फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है और यह बेहद दिव्य और मनमोहन दिखाई दे रहा है.भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक बेहद आकर्षक है.उनकी सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता का मिक्सचर देखने लाला है.शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी प्रभावशाली है.

वीडियो में श्रीराम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई, जिसमें शानदार वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक का मेल है. यह दृश्य काफी भावपूर्ण और आकर्षक है.रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल निभाने के बारे में कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं.मैं यहां उनसे सीखने आया हूं.उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है.”
फिल्म की कास्ट
फिल्म “रामायण” में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. 1987 के टीवी शो “रामायण” में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे.

फिल्म का बजट
फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है.फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी.फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे है.
कब होगी रिलीज?
रामायण फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे है. फिल्म IMAX पर रिलीज होगी. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं.फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें :Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

