The 50:रियलिटी शो “द 50” का फाइनल एपिसोड आ गया है, और शिव ठाकरे ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.हफ्तों तक चली कड़ी टक्कर के बाद, शिव ठाकरे ने शो को जीतकर सबको चौंका दिया. शुरुआत में इस शो में टेलीविजन, सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के 50 कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन फाइनल एपिसोड तक पहुंचते-पहुंचते सिर्फ कुछ ही कंटेस्टेंट्स बचे थे. तो चलिए बताते हैं कौन-कौन कंटेस्टेंट्स बचे शो में और ट्रॉफी के साथ कितना मिला इनाम मिला शिव ठाकरे –

इन कंटेस्टेंट्स को हराकर बने विजेता
शिव ठाकरे (Shiv Thakre) ने मिस्टर फैसु, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ को हराकर “द 50” की ट्रॉफी अपने नाम की. फैंस ने सोशल मीडिया पर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से सही बताया. इस जीत से शिव ठाकरे ने एक बार फिर रियलिटी शो में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता साबित कर दी.

शो जीतने पर क्या बोले शिव ठाकरे?
शिव ठाकरे ने अपनी जीत पर कहा, “यह 50 का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था.मैं शिव ठाकरे का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था, जो यह साबित करता है कि अपनी बात कहने के लिए आपको चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है. आप पूरे दिल से खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं, और फिर भी जीत सकते है. 50 मजबूत खिलाड़ियों के बीच पहले सीजन का विजेता बनना, एक ऐसी बात है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.इससे मुझे बेहद खुशी मिली है.”

ये कंटेस्टेंट्स थे शो का हिस्सा
रियलिटी शो “द 50” में टेलीविजन, सोशल मीडिया, खेल और मनोरंजन जगत के 50 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था.इस शो में करण पटेल, फैसल शेख, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुडासमा, रजत दलाल, लवकेश कटारिया जैसे कई लोकप्रिय चेहरे शामिल थे.

