Noha Fatehi:संगीत एक ऐसा शब्द है जिसके मायने बहुत गहरे है. हम सभी संगीत से जुड़े हुए हैं और इसे अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं.लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि जिस संगीत को हम प्यार करते हैं, वो कर्णप्रिय से ज्यादा दर्दनाक बन जाता है जब उसमें अश्लीलता और अभद्रता के तत्व मिलाए जाते है.बीते कुछ सालों में सिनेमा में ऐसे गाने आए हैं जिन्होंने अश्लीलता की हद पार की है, और अब फिर से वही हो रहा है. ये गाने न सिर्फ संगीत की सौंदर्यता को खराब करते हैं, बल्कि समाज पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं.
नोरा फतेही के गाने ने की अश्लीलता की हदे पार
आज कल गाने में अश्लील शब्दों का उपयोग होना कोई भी नहीं बात नहीं है. इससे पहले भी कई बार ऐसे गाने बने हैं जिसमें अश्लील शब्दों का उपयोग किया गया है. हाल ही में नोरा फटेही का एक और गाना सामने आया है जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नज़र आ रहे हैं. नोरा फतेही का नया गाना विवादों में है, जहां अश्लीलता की शिकायत की जा रही है .गाने में संजय दत्त भी है.
गाने “सरके चुनर तेरी सरके” (Sarke Chunar Teri Sarke) में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी विवादित है. यह गाना फिल्म “केडी- द डेविल” (KD-The Devil) का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त है. गाने के बोल और दृश्यों को लेकर लोगों में गुस्सा है.
अश्लील है गाने के स्टेटस
गाने “सरके चुनर तेरी सरके” की शुरूआत ठीक है, लेकिन आगे चलकर इसमें अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. गाने के स्टेप्स और बोल दोनों ही अश्लीलता की हद पार कर रहे है. आमतौर पर अश्लीलता के लिए डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां तो सीधे-सीधे अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
गाने “सरके चुनर तेरी सरके”में नोरा फतेही और संजय दत्त के डांस स्टेप्स काफी वल्गर हैं. नोरा का पल्लू गिराने वाला स्टेप और संजय दत्त का हुक स्टेप, दोनों ही अश्लीलता की हद पार कर रहे हैं.लगता है गाने को अश्लील बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है.नोरा ने अपनी हॉटनेस दिखाई है, वहीं संजय दत्त ने अपना खलनायक वाला लुक दिखाया है.
किसने बनाया गाना?
गाने “सरके चुनर तेरी सरके” के पीछे की टीम काफी मजबूत है. इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जान्या (Arjun Janya) हैं, जिन्होंने संगीत को एक नया आयाम दिया है. गाने के बोल रकीब आलम (Raqeeb Alam) ने लिखे हैं, जो अपनी लिरिक्स के लिए जाने जाते है. सिंगर मंगली (Mangli) ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जो कि काफी हिट है.फिल्म “केडी- द डेविल” (KD-The Devil) को डायरेक्टर प्रेम (Prem) ने बनाया है, जो कि एक अनुभवी डायरेक्टर है. फिल्म में ध्रुव सरजा (Dhruva Sarja), शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त (Sanjay Dutt), वी रविचंद्रन (V Ravichandran) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसे बड़े स्टार्स है.KVN Productions के बैनर तले बनी इस फिल्म का इतंजार फैंस बेसब्री से कर रहे है.

सोशल मीडिया पर “सरके चुनर तेरी सरके” गाना तेज़ी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसे लेकर विवाद भी बढ़ता जा रहा है. कुछ लोगों ने गाने को ट्रोल करना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ यूजर्स ने मेकर्स की सोच पर सवाल उठाए है. लोगों का कहना है कि आखिर मेकर्स इस तरह के गाने बनाकर क्या साबित करना चाहते है. कुछ ने तो यहां तक कहा है कि भोजपुरी गानों को भी पीछे छोड़ दिया है. कुछ दिन पहले बादशाह का गाना “टटीरी” भी विवादों में था. एक समय था जब किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के गाने सुकून देते थे, लेकिन अब अश्लीलता की जद में आए गाने सिर्फ विवाद बढ़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

