Farah Khan:अक्षय खन्ना की फिल्म “धुरंधर” ने उन्हें सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया है. लेकिन फराह खान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि 90 के दशक में अक्षय के साथ काम करना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था.
चिड़चिड़े रहते थे अक्षय खन्ना
फराह खान ने बताया कि 90 के दशक में अक्षय खन्ना के साथ काम करना उनके लिए एक मुश्किल भरा अनुभव था.उन्होंने कहा, “मैंने अक्षय के साथ दो-तीन फिल्मों में काम किया, लेकिन उसके बाद मैं ट्रॉमेटाइज हो गई. अक्षय उस समय एक अलग ही इंसान थे – चिड़चिड़े और सेट पर अच्छे नहीं थे. जब भी मुझे पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय हैं, तो मैं कह देती कि मेरे पास डेट्स नहीं है.” फराह ने बताया कि अक्षय की यह स्थिति उनके बालों के झड़ने की समस्या के कारण थी, जिससे वे काफी परेशान थे.हालांकि, फराह ने कहा कि “दिल चाहता है” के बाद अक्षय में काफी बदलाव आया और वे अधिक शांत और रिलैक्स हो गए.
सेट पर चीजें फेंक देते थे एक्टर
फराह खान ने बताया कि अक्षय खन्ना ने खुद उन्हें बताया था कि उनके बाल झड़ रहे हैं, जिससे वे काफी परेशान थे.फराह के अनुसार, अक्षय उस समय हमेशा चिड़चिड़े रहते थे और सेट पर अपना गुस्सा निकालते थे. वे अक्सर चीजें फेंक देते थे और कहते थे, “ये कैसा डायलॉग है?” फराह ने कहा कि अक्षय का स्वभाव उस समय काफी खराब था, जिससे उनके साथ काम करना मुश्किल हो जाता था.
“दिल चाहता है” फिल्म में बदला था बिहेवियर
फराह खान की राय अक्षय खन्ना के बारे में तब बदली जब उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म “दिल चाहता है” में उनके साथ काम किया. फराह ने बताया कि फरहान की पहली फिल्म होने के कारण वे इस प्रोजेक्ट को मना नहीं कर सकती थी. लेकिन जब उन्होंने अक्षय के साथ काम किया, तो पाया कि वे काफी बदल चुके थे.
अक्षय ने अपने बाल झड़ने की समस्या को स्वीकार कर लिया था और पहले से ज्यादा रिलैक्स हो गए थे.फराह ने बताया, “‘दिल चाहता है’ के दौरान अक्षय काफी चिल हो गए थे. पहले वे हमेशा कैप पहनते थे, खासकर बारिश या पानी वाले सीन में, जैसे “ताल” के बारिश वाले गाने में। लेकिन ” दिल चाहता है” के बाद सब कुछ बदल गया था. फराह ने कहा कि अक्षय के इस बदलाव ने उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा बना दिया.फराह खान ने अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए कहा, “वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं.अगर आप “कहता है” गाना देखें, तो उसमें वे आमिर खान और सैफ अली खान से भी बेहतर डांस करते नज़र आते हैं.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

