Comedian Kunal Kamra:सुप्रीम कोर्ट ने आईटी नियमों पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र की याचिका पर सुनवाई की.कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन्स को नोटिस जारी किया है. तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला?

कुणाल कामरा को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.बॉम्बे हाईकोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों को असंवैधानिक बताया था, जिसमें कहा गया था कि ये नियम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करते हैं.कुणाल कामरा ने भी इन नियमों को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने इसे अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया था.

पहले भी विवादों में घिर चुके हैं कुणाल कामरा
कुणाल कामरा एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जो अपनी कॉमेडी के जरिए राजनीति पर व्यंग करते है.वह अक्सर विवादों में रहते हैं, खासकर जब वे राजनीतिक नेताओं पर मजाक करते है.पिछले साल, उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक टिप्पणी की थी, जिसने काफी विवाद खड़ा कर दिया था. इसके बाद, वे मुंबई छोड़कर तमिलनाडु में रहने लगे. कुणाल कामरा का नाम कई अन्य विवादों में भी आया है, जो उनकी कॉमेडी और राजनीतिक व्यंग के कारण है.

एकनाथ शिंदे के टिप्पणी पर हुआ था बवाल
कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक टिप्पणी के कारण सुर्खियों में थे. उन्होंने अपने शो में एक पैरोडी सॉन्ग गाया था, जिसमें 2022 में शिवसेना में हुई टूट का हवाला दिया गया था.इस गाने में उन्होंने “ग़द्दार” शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे एकनाथ शिंदे को गाली देने के तौर पर देखा जा रहा है .हालांकि, कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे का नाम नहीं लिया था. वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने उस जगह पर तोड़फोड़ भी की, जहां कामरा का शो शूट किया गया था.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

