Saturday, March 7, 2026

Anurag Dobhal के भाई ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट! तंज कसते हुए लगाया संगीन आरोप

Must read

Anurag Dobhal:बीते दिनों यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें परेशान कर रहे हैं और अगर उनके साथ कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके परिवार के लोग होंगे. इस वीडियो के बाद, अनुराग के भाई कलम ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए है.कलम ने अपने पोस्ट में कहा है कि अनुराग अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं और यह सब व्यूज के लिए करते है. उन्होंने यह भी कहा है कि अनुराग की पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया है और अब वे अकेले है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर अनुराग डोभाल ने क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए क्या कहा?

Anurag Dobhal(pc-google)

अनुराग के भाई ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

अनुराग डोभाल के भाई कलम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “ऊपर वाला सब जानता है, जो गलत करेगा उसे उसका कर्म जरूर मिलेगा. बाकी सब भगवान के ऊपर है.” उन्होंने आगे लिखा, “आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो.” इस पोस्ट से लगता है कि कलम अनुराग के खिलाफ कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन सीधे तौर पर नहीं कह रहे हैं.

Anurag Dobhal(pc-google)

पत्नी को पीटने का लगाया आरोप

अनुराग डोभाल के भाई कलम ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें अनुराग किसी दोस्त से कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी को मारा है. इससे लगता है कि कलम अनुराग पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा रहे है. कलम ने यह भी बताया है कि अनुराग की पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है.अनुराग डोभाल की तरफ से अब तक इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं आई है, जिससे लोगों में उनके प्रति और भी गुस्सा बढ़ रहा है.कलम के इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि अनुराग और उनकी पत्नी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था.अनुराग के इस व्यवहार से उनके फैंस भी हैरान हैं और वे उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है.इस पूरे मामले पर अभी तक अनुराग की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे यह मामला और भी कॉम्प्लिकेटेड हो गया है.

Anurag Dobhal(pc-google)

परिवार ने लगाए आरोप

अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई है और वे सुसाइड करने के बारे में सोच रहे हैं.अनुराग ने अपने वीडियो में कहा था कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनके मम्मी, पापा, भाई कलम और श्रेया हैं.उन्होंने कहा था, “मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैं बहुत परेशान हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं?”

Anurag Dobhal(pc-google)

अनुराग ने यह भी बताया था कि वे पांच दिन से कुछ नहीं खाए हैं और उनका दिमाग एकदम खत्म हो गया है.उन्होंने कहा था, “इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं.”इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आए. कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया.कुछ लोगों ने कहा कि अनुराग को अपने परिवार के साथ बातचीत करनी चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार के खिलाफ बोलने के लिए तैयार है. इस पूरे मामले में अनुराग के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article