Wednesday, February 11, 2026

Arijit Singh के नए गाने का टीजर हुआ रिलीज! यूलिया वंतूर ने भी आवाज़

Must read

Arijit Singh:अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं.अब उनका नया गाना “इकोज ऑफ अस” का टीजर सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूलिया वंतूर के साथ गाया है. इस शॉर्ट फिल्म में दीपक तिजोरी भी है. सलमान खान के म्यूजिक लेबल ने इसे प्रोड्यूस किया है.

यूलिया संग अरिजीत ने दी आवाज

अरिजीत सिंह और यूलिया वंतूर ने जो राजन की शॉर्ट फिल्म “इकोज ऑफ अस” के पहले गीत “तेरे संग” को अपनी आवाज दी है.इस गाने का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें यूलिया वंतूर और दीपक तिजोरी नज़र आ रहे है. गाना सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च हुआ है और यूलिया वंतूर और सलमान खान के बीच की नज़दीकियों की चर्चा पहले से ही है, और अब इस गाने के लॉन्च के बाद से यह चर्चा और तेज हो गई है.

Arijit Singh (Photo credit -google)

पूजा बत्रा ने किया फिल्म को प्रोड्यूस

पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर “इकोज ऑफ अस” का निर्माण किया है. इस शॉर्ट फिल्म में दीपक तिजोरी, यूलिया वंतूर और स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज प्रमुख भूमिकाओं में है. “तेरे संग” गाना यूलिया और अरिजीत सिंह का पहला संयुक्त प्रयास है.पिछले साल सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज के लिए बधाई दी थी और 47 सेकंड का पहला लुक टीजर साझा किया था.

Arijit Singh (Photo credit -google)

अरिजीत सिंह ने प्लैबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान

सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो अब फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे.अरिजीत ने लिखा, “नमस्ते, नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं.आपका प्यार और समर्थन पाकर मैं आभारी हूं. अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लूंगा। यह एक शानदार सफर रहा.”

प्लेबैक सिंगिंग में गानों की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में होती है, जिसे बाद में फिल्मों में एक्टर-एक्ट्रेस पर फिल्माया जाता है. अरिजीत सिंह का यह फैसला उनके फैंस के लिए शॉकिंग है, लेकिन वो संगीत में अपना योगदान जारी रखेंगे.

Arijit Singh (Photo credit -google)

सिंगर अरिजीत सिंह का बॉलीवुड डेब्यू 2011 में “मर्डर 2” फिल्म के गाने “फिर मोहब्बत” से हुआ.यह गाना साल 2009 में रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन 2011 में रिलीज हुआ.मिथुन द्वारा कंपोज किए गए इस गाने ने अरिजीत को पहचान दिलाई और म्यूजिक डायरेक्टर्स की नज़र में लाया.इस गाने ने अरिजीत सिंह की मेहनत और धैर्य को फलते-फूलते देखा, क्योंकि उस समय वे प्रीतम जैसे बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे. “फिर मोहब्बत” ने अरिजीत के करियर को नई दिशा दी और उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल गायकों में से एक बना दिया.

साल 2013 में रिलीज हुआ “तुम ही हो” गाना अरिजीत सिंह के करियर का गेम-चेंजर साबित हुआ. मिथुन द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को प्रीतम की सलाह पर अरिजीत को मिला था. यह गाना पहले किसी बड़े सिंगर के लिए विचार किया जा रहा था, लेकिन अरिजीत ने अपनी आवाज में इसे अमर बना दिया.”तुम ही हो” आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में टॉप पर है और अरिजीत को रातोंरात स्टार बना दिया.इस गाने के लिए उन्हें अपने करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला, जो उनकी सफलता का प्रतीक बन गया. इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था.

ये भी पढ़ें:Parliament में ई-सिगरेट पर मचा बवाल! स्पीकर ने दिया जांच का आदेश

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article