Health Tips:जैसे ही जनवरी आती है, ठंड का कहर बढ़ने लगता है.घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, और कमरे में बैठना भी आसान नहीं होता.रूम हीटर का इस्तेमाल करना एक विकल्प है, लेकिन इससे बिजली का बिल आसमान छूने लगता है.इसलिए कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल सीमित कर देते हैं और दूसरे तरीके ढूंढते हैं जिससे वे गर्म रह सकें.

जैसे जैसे ठंडी बढ़ती जा रही है ऐसे में आपको अपने शरीर को गर्म रखने के लिए रूम हीटर, ब्लोअर और गैस हीटर का उपयोग करते हैं लेकिन इसका बहुत ही बुरा असर हमारे सेहत पर भी होता है. अगर आप भी ऐसा करना पसंद करते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ कुछ ऐसे देशी नुस्खे और आसान जुगाड़ बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप आसानी से इस कड़ाके के ठंड में आरामदायक महसूस कर सकते हैं.
शरीर को गर्म रखने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
- सरसों का तेल
सरसों का तेल ठंड के मौसम में आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है.नवजात बच्चों की मालिश के लिए अक्सर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह शरीर को गर्माहट देने के लिए भी बहुत असरदार है.रोजाना सरसों के तेल से हल्की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर गर्म रहता है.आप इसमें लहसुन की कुछ कलियां डालकर गर्म करके बॉडी की मसाज कर सकते हैं, क्योंकि लहसुन भी गर्म होता है. खासतौर पर पैरों, गर्दन और पीठ की मालिश ठंड से बचाने में मदद करती है.

- कपड़ों की लेयरिंग
ठंड के मौसम में कपड़ों की सही लेयरिंग बहुत जरूरी है.अक्सर लोग भारी-भारी कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन फिर भी ठंड से कांपते रहते हैं.इसलिए सर्दियों में भारी कपड़े पहनने से ज्यादा सही लेयरिंग करना जरूरी होता है. सबसे पहले अंदर थर्मल पहनना चाहिए जो शरीर को गर्म रखता है, उसके ऊपर फुल स्लीव की टी-शर्ट या टॉप पहनना चाहिए जो अतिरिक्त गर्मी प्रदान करता है, और फिर बाहर स्वेटर या जैकेट पहनना चाहिए जो ठंड को बाहर रखता है.इस तरह की लेयरिंग से शीत लहर हमारे शरीर को डायरेक्ट हिट नहीं कर पाती है और शरीर अंदर से गर्म रहता है, चाहे बाहर कितनी ही तेज़ हवा क्यों न चल रही हो.

- एक्सरसाइज करें
सर्दियों में अक्सर लोग आलस की वजह से अपने रूटीन को बदल लेते हैं और देर तक उठना पसंद करते हैं. लेकिन ठंड में भी नियमित एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. सुबह-शाम हल्की स्ट्रेचिंग, सूर्य नमस्कार और वॉक करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे ठंड कम महसूस होती है. इसलिए सर्दी में हल्की एक्सरसाइज करना एक अच्छा विचार है, इससे आप ठंड से बच सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं.
- मिट्टी के बर्तन
मिट्टी के बर्तन ठंड के मौसम में आपकी मदद कर सकते हैं. मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से वह ज्यादा देर तक गर्म रहता है और शरीर को नेचुरल गर्माहट मिलती है.इसके अलावा, मिट्टी के बर्तन में बनी चाय या दूध पीने से ठंड का असर कम होता है. आप मिट्टी के बर्तन में खाना पकाकर और खाकर खुद को गर्माहट दे सकते हैं और ठंड से बच सकते हैं.

- इन खाद्य-पदार्थों का करें सेवन
ठंड के मौसम में हमारे खान-पान का बहुत महत्व है. अगर हम सही फूड्स खाते हैं, तो शरीर को गर्माहट मिलती है और हम ठंड से बच सकते हैं.गुड़, तिल, मूंगफली, बाजरा, ज्वार और सोंठ जैसी चीजें शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं. रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध या अदरक की चाय पीने से ठंड से राहत मिलती है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है.
ये भी पढ़ें:Health Tips: बालों की सेहत से लेकर वजन घटाने तक! कद्दू के बीज के सेवन से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

