Thursday, February 5, 2026

Viral: तीसरी शादी के बंधन में बंधे पावर स्टार पवन सिंह? जन्मदिन पर वायरल हुआ वीडियो

Must read

Viral: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी फिर से सुर्खियों में है. उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ अनबन के बीच पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहें उड़ रही हैं.दरअसल, पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं. महिला की मांग में सिंदूर है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है.

Pawan singh (photo credit -google)

वायरल वीडियो में दिखी ये अभिनेत्री

वायरल वीडियो उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा पोस्ट किया गया है जिसमें दिखाई दे रही महिला एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं, जो पवन सिंह के साथ फिल्म में काम कर रही है. हालांकि, पवन सिंह की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और धोखा देने के आरोप लगाए हैं, और दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है.उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी, और 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी अब उनकी तीसरी शादी की अफवाहें लगाई जा रही हैं.

Pawan singh (photo credit -google)

जन्मदिन पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ केक काटते नजर आ रहे है.महिला की मांग में सिंदूर है, और पवन सिंह उसका हाथ पकड़े हुए हैं.वीडियो में पवन सिंह के आस-पास उनके दोस्त और टीम के सदस्य हैं, जो “हैप्पी बर्थडे” और “हर हर महादेव” बोल रहे हैं. पवन सिंह केक काटने से पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ते हुए दिख रहे हैं.महिला ब्लैक कलर के कपड़ों में है, और पवन सिंह के साथ उनकी बॉन्डिंग देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद यह उनकी तीसरी पत्नी है. हालांकि, पवन सिंह की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

तीसरी शादी को लेकर उड़ने लगी अफवाह?

पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स के बीच हंगामा मच गया है.वीडियो में पवन सिंह एक महिला के साथ केक काटते और उसका हाथ थामे नजर आ रहे हैं. महिला की मांग में सिंदूर है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है.नेटिजन्स के रिएक्शन देखकर लग रहा है कि लोग पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में काफी इंटरेस्टेड है. कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, “क्या पावर स्टार ने तीसरी शादी कर ली है?” , तो कुछ पूछ रहे हैं, “यह महिला कौन है?” वीडियो में पवन सिंह महिला के हाथ से केक खाते हुए भी दिख रहे हैं, और महिला उन्हें संभालती हुई नजर आ रही है.पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी नीलम सिंह से साल 2014 में हुई थी, लेकिन साल 2015 में नीलम का निधन हो गया।.इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है.

ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article