Farhana Bhatt: बिग बॉस 19 की रनर-अप रही फरहाना भट्ट शो के बाद भी लाइमलाइट में बनी हुई है. जब भी वह बाहर निकलती हैं, पैपराजी उनका पीछा करते हैं. एक बार फिर, जब वह शहर में निकलीं, पैप्स उनके पीछे लग गए. इस दौरान फरहाना का पारा चढ़ गया और उन्होंने पैप्स को नसीहत दे डाली.दरअसल, फरहाना को लगा कि पैप्स उनकी पर्सनल स्पेस का उल्लंघन कर रहे हैं और उन्हें इज्जत नहीं दे रहे हैं.उन्होंने कहा, “इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी.” फरहाना ने पैप्स को समझाया कि उन्हें इस तरह से उनके पीछे नहीं पड़ना चाहिए और उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करना चाहिए.

पैपराजी पर भड़की फरहाना भट्ट
फरहाना भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा होती नज़र आ रही हैं. वीडियो में फरहाना भट्ट ब्लैक आउटफिट में एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हैं और पैपराजी से बातचीत कर रही हैं. तभी एक पैपराजी कहता है, “लगता है चढ़ गई है.” फरहाना यह सुन लेती हैं और गुस्से में कहती हैं, “क्या बोल रहे थे अभी? पिया है, पी रखी है, कुछ तो ऐसा बोल रहे थे ना. मेरे सामने ये सब दोबारा मत करना.मैं मस्ती-मजाक में प्यार करती हूं, लेकिन इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी. ऐसी टिप्पणियां करके मुझसे मजाक न करना.”

फैंस ने किया फरहाना को सपोर्ट
फरहाना भट्ट का पैपराजी पर गुस्सा दिखाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, फैंस ने उनका जमकर सपोर्ट किया है. लोग फरहाना की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने पैपराजी को सही जवाब दिया और अपनी इज्जत बचाई.एक यूजर ने लिखा, “फरहाना ने विनम्रता से जवाब दिया, लेकिन पैपराजी की टिप्पणी गलत थी.उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट दिख रही है, जो जरूरी है.” एक अन्य यूजर ने कहा, “पैपराजी होने से किसी को हदें पार करने का अधिकार नहीं मिल जाता.
फरहाना ने ग्रीन टी की तस्वीर शेयर की है, वो शराब नहीं पीती. फिर भी लोग उनके बारे में बेवजह के मुद्दे खड़े करते हैं.”कुछ यूजर्स ने फरहाना के बिग बॉस वाले अंदाज की तारीफ की और कहा कि वो वाकई फनी हैं. एक यूजर ने कहा, “वो अपने असली रूप में हैं, लोग कह रहे हैं कि वो नशे में है.शर्मनाक!”बता दें कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट थीं, जहां वे गौरव खन्ना से हारकर पहली रनर-अप बनी. फरहाना के अलावा, गौरव, प्रणित मोरे, अरमान मलिक, और तान्या मित्तल भी शो के फाइनल में पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

