Thursday, February 5, 2026

Bigg Boss 19 को मिला टॉप 9 कंटेस्टेंट्स! इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

Must read

Bigg Boss 19: कंट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस का 19 वा सीज़न आए दिन चर्चा का विषय बना हुआ रहता है जहां शो में एक तरफ फाइनल में जाने के लिए कंटेस्टेंट फाइट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शो के इसके टॉप 9 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. इन्हीं 9 सदस्यों में से कोई एक शो का विनर बनेगा. तो चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर और क्या कुछ खास हुआ शो के लेटेस्ट एपिसोड में?

Bigg Boss 19 (photo credit -google)

वीकेंड के वार में सलमान खान के जगह रोहित शेट्टी ने किया होस्ट

बिग बॉस 19 का ये वीकेंड का वार सलमान खान की अनुपस्थिति में हुआ और इस हफ्ते का “वीकेंड का वार” रोहित शेट्टी के साथ एक अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया गया. रोहित शेट्टी ने अपनी एनर्जी और ह्यूमर से शो को जीवंत बनाया और कंटेस्टेंट्स को मजेदार तरीकों से आईना दिखाया.

Bigg Boss 19 (photo credit -google)

रोहित शेट्टी ने शो की शुरुआत में प्रणित मोरे को बुलाकर अपने ऊपर मजेदार रोस्टिंग करवाई. प्रणित ने एक-एक कंटेस्टेंट को रोहित की फिल्मों में फिट करने के मजेदार बहाने बताए, जिससे घर में सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. रोहित शेट्टी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर ठहाके लगाए.

घर में हुआ मज़ेदार टास्क

रोहित शेट्टी ने ‘शॉक बैंड’ नामक एक मजेदार टास्क कराया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को “शॉक बैंड” को पहनकर सवालों का जवाब देना था. शर्त थी कि अगर जवाब में “हां” कहा, तो उन्हें शॉक लगेगा. सबसे पहले इस टास्क कोइफरहाना भट्ट ने किया और जैसे ही रोहित शेट्टी ने सवाल किया क्या वो “खतरों के खिलाड़ी” को करना चाहेंगी इसका उन्होंने तुरंत जवाब दिया “हां ” और तुरंत उनको शॉक लगा. शहबाज बदेशा, प्रणीट, अमाल और तान्या ने इस टास्क में भाग लिया और घर में मस्ती का माहौल बना दिया.

Bigg Boss 19 (photo credit -google)

फरहाना ने एक मजेदार गेम में मालती चाहर और गौरव खन्ना को “फ्लॉप फिल्म” कहा, जिससे घर में हंसी का माहौल बना. लेकिन जल्द ही बात गंभीर हो गई जब कुनिका ने गौरव पर आरोप लगाया कि वो अपनी ग्रुपिंग की वजह से घर में टिके हुए हैं और पीठ पीछे बातें करते हैं.उन्होंने गौरव को “फट्टू” भी कहा. गौरव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो कुनिका की बातों को गंभीरता से नहीं लेते.

Bigg Boss 19 (photo credit -google)

इस हफ्ते कौन हुआ घर से बेघर?

बता दें कि इस बार शो से बाहर जाने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे लेकिन रोहित शेट्टी ने सभी को हैरान करते हुए कहा कि इस हफ्ते कोई भी विजेता घर नहीं जाएगा लेकिन यह नॉमिनेशन आगे जारी रहेगा. यानी कि जोखिम अभी भी उतना ही बड़ा है. शो के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स की घोषणा कर दी गई है – गौरव, प्रणित, अमाल, अशनूर, कुनिका, तान्या, फरहाना, मालती और शहबाज है. बता दें कि एपिसोड के आखिरी में सेलेब्रिटी ज्योतिषी जया मदान घर में आई और उन्होंने फरहाना भट्ट से उनके पिता के साथ संबंधों पर सवाल पूछा और इस पर फरहाना भट्ट ने बताया कि उनके पिता के साथ रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं और ज्योतिष ने उन्हें सलाह दी है कि बातचीत से रिश्तों को सुधारा जा सकता है लेकिन बाद में फरहाना भट्ट फूट-फूटकर रोते दिखाई दी और तान्या मित्तल भी बहुत इमोशनल नज़र आई.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19 में Amaal Malik ने बिग बॉस को बताया बायस्ड ! लगाए अनफेयर होने के आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article