Akanksha Chamola:आकांक्षा चमोला ने खुलकर बताया कि वो मां क्यों नहीं बनना चाहती.टीवी एक्टर पति गौरव खन्ना शुरू में उनके इस फैसले के साथ थे, लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है.आखिर इस मुद्दे पर आकांक्षा ने क्या कहा?

हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी शो “लॉकअप 2” में अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज सामने ला रही है. हाल ही में उन्होंने मदरहुड को लेकर अपने डिसीजन के बारे में बात की.इसी वजह से उनके और गौरव के रिश्ते में दरार आ गई है. आकांक्षा ने “लॉकअप 2” में ही खुलासा किया था कि वो और गौरव अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक होने वाला है.
आकांक्षा चमोला बच्चा एडॉप्ट भी नहीं करना चाहती
“लॉकअप 2” के एक एपिसोड में आकांक्षा चमोला शो के कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से अपने तलाक पर बात कर रही थी.आकांक्षा ने बताया कि उन्हें काफी पहले ही समझ आ गया था कि उनके अंदर मदरहुड की फीलिंग नहीं है. ये बात उन्होंने पति गौरव खन्ना को भी बता दी थी.

लेकिन अब गौरव पेरेंट बनना चाहते हैं, जबकि आकांक्षा की राय नहीं बदली. वो कहती हैं, “गौरव को बच्चा चाहिए. मगर मैं उन्हें पैरेंट नहीं बना सकती.मैंने बहुत पहले ही क्लियर कर दिया था कि मुझमें मातृत्व की भावना नहीं है. जब मुझे लगा कि मैं इसके लिए नहीं बनी, तभी बोल दिया था कि मैं मां नहीं बनूंगी. मैंने गौरव से ये तक कहा कि अगर वो मुझे छोड़ना चाहें तो छोड़ सकते है.”
गौरव-आकांक्षा के सेपरेशन पर फैंस को यकीन नहीं हो रहा
एक तरफ आकांक्षा चमोला कह रही हैं कि वो पति गौरव खन्ना से पिछले एक साल से अलग रह रही हैं और तलाक भी हो सकता है.वहीं दूसरी तरफ कुछ महीने पहले ही वो गौरव को “बिग बॉस 19” में सपोर्ट करती नजर आई थी.तब दोनों के बीच काफी बॉन्डिंग दिखी थी. शो जीतने के बाद गौरव और आकांक्षा ने साथ पार्टी की, बर्थडे सेलिब्रेट किया.सोशल मीडिया पर भी लगातार तस्वीरें पोस्ट की.

ऐसे में फैंस कंफ्यूज हैं कि इतना क्लोज कपल अलग क्यों हो रहा है? इसी वजह से कई फैंस को इनकी बातों पर डाउट हो रहा है और वो इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.वहीं कुछ लोगों का मानना है कि आकांक्षा का मां न बनने का फैसला ही इस अलगाव की असली वजह है.

