Rakhi Sawant:बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है.यह उनकी तीसरी शादी होगी. हाल ही में राखी सावंत ने हंसी-मजाक में आमिर के बार-बार शादी करने पर चुटकी ले ली. इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. यूजर्स ने राखी को उनकी खुद की पर्सनल लाइफ की याद दिला दी.

राखी ने पूछा- आमिर सर की पत्नियां रुकती क्यों नहीं?
एक वायरल क्लिप में राखी सावंत पैप्स से बातचीत करती दिख रही हैं. वीडियो में वो कहती हैं, “आमिर सर की बीवियां उनके साथ टिकती क्यों नहीं हैं? आप कितने निकाह करोगे, आपने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. राखी की यह बात आमिर के कई फैंस और नेटिज़न्स को नागवार गुजरी.

राखी सावंत हुईं ट्रोलर्स के निशाने पर
आमिर खान की तीसरी शादी पर कमेंट करना राखी सावंत को महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है.वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर के फैंस ने याद दिलाया कि राखी खुद भी दो शादियां कर चुकी हैं और दोनों बार उनका तलाक हो गया. लोगों का कहना है कि राखी को पहले अपनी जिंदगी देखनी चाहिए, फिर दूसरों पर तंज कसना चाहिए.

आमिर खान की शादी कब है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं. यह एक्टर की तीसरी शादी होगी. इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता से पहला निकाह किया था और किरण राव उनकी दूसरी पत्नी थी.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

