UGC NET Admit card 2026:राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.22 जून से 30 जून 2026 तक होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार अब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.नीचे एडमिट कार्ड निकालने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है-
NTA ने जारी की परीक्षा से जुड़ी जरूरी अपडेट्स
इससे पहले 10 जून 2026 को NTA ने एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी थी, जिसमें उम्मीदवारों को उनका परीक्षा शहर और तारीख बता दी गई थी. अब जारी हुए एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, शिफ्ट और बाकी जरूरी डिटेल्स दी गई हैं.

इन तारीखों पर होगी यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा
NTA के मुताबिक परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर निम्न तारीखों में आयोजित होगी:
- 22 जून 2026
- 23 जून 2026
- 24 जून 2026
- 25 जून 2026
- 29 जून 2026
- 30 जून 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ये चेक करना न भूलें
उम्मीदवारों को सलाह है कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से देखें.खासतौर पर ये डिटेल्स सही होनी चाहिए:
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- एप्लिकेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट और टाइमिंग
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो और साइन
- चुने हुए विषय का नाम
अगर किसी भी जानकारी में गलती मिले तो तुरंत NTA के हेल्पडेस्क से संपर्क करें.

अंडरटेकिंग फॉर्म भी करना होगा डाउनलोड
NTA ने कहा है कि उम्मीदवार अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें.परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है.
UGC NET Admit Card डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे “Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
- इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
- परीक्षा के लिए साफ-साफ प्रिंटआउट निकाल लें.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

